लद्दाख सीमा पर शहीद जवानों में बस्तर का बेटा गणेश कुंजाम ने ली अंतिम सांस

Bastar's son Ganesh Kunjam breathed his last among the martyred soldiers on Ladakh border

लद्दाख सीमा पर शहीद जवानों में बस्तर का बेटा गणेश कुंजाम ने ली अंतिम सांस
रिपोर्ट - रवि शिवहरे, छत्तीसगढ़

लद्दाख सीमा पर शहीद जवानों में बस्तर का बेटा गणेश कुंजाम भी बुरी तरह जख्मी था आज इलाज के दौरान अंतिम सांस ली...

जगदलपुर, कांकेर।   भारत – चीन सीमा पर दोनों देश के जवानों के झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। शहीदों में बस्तर के लाल भी शामिल है। शहीद जवान गणेश कुंजाम बस्तर संभाग के कांकेर जिले का है।

शहीद जवान चारामा के कुरुटोला पंचायत के आश्रित ग्राम गीधआली निवासी है। गणेश कुंजाम के शहीद की सूचना पर इलाके में शोक व्याप्त है। उनके घर मे परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।

शहीद जवान के चाचा तिहारूराम कुंजाम ने बताया कि सेना के अधिकारी ने मंगलवार की दोपहर पर फोन शहीद होने की जानकारी दी। गुरुवार शाम तक गांव पहुँचेगा शहीद जवान का पार्थिव शरीर।

मिली जानकारी के अनुसार कल भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प में जवान गणेश राम कुंजाम गंभीर रूप से घायल हो गया था आज जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। गणेश कुंजाम ने 2011 में आर्मी ज्वाइन की थी.1 माह पहले ही चीन बॉर्डर पर उनकी पोस्टिंग हुई थी।

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी(पीएलए) और भारतीय सेना के बीच हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। और कई जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं।
भारतीय सेना ने मंगलवार रात   जारी बयान में कहा था कि, “संघर्ष वाली जगह पर बुरी तरह घायल होने और शून्य से नीचे के तापमान की वजह से 17 घायल जवान शहीद हो गए, जिससे अब तक संघर्ष में शहीद होने वाले कुल जवानों की संख्या 20 हो गई।”

सेना ने कहा कि भारतीय और चीनी सेना में उस जगह झड़प हो गई, जहां दोनों सेनाएं 15 और 16 जून को आमने-सामने आ गए थे।

झड़प की जगह पर चीनी सेना ने भारतीय सेना की छोटी टुकड़ी पर हमला किया जो कि उस समय गश्त पर थे। इसमें कमांडिंग आफिसर के साथ ही कई जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों देशों की सेना ने और बल मंगा लिए जिससे हिंसक झड़प देर रात तक बढ़ती चली गई। झड़प के दौरान कई भारतीय सैनिक लापता हो गए। मंगलवार की सुबह भारतीय और चीनी सेना के अधिकारी ने मामले को शांत करने की पहल की और मीटिंग का आह्वान किया।