खबर का असर : रेत माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
खबर का असर : रेत माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
रेत माफियाओं के विरुद्ध तहसीलदार की बड़ी कार्यवाही
तहसीलदार के द्वारा की गई कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है, अवैध भंडारण पर सख्त कार्यवाही से माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है।
पूरा मामला तहसील चाँद के ग्राम पंचयात बादगांव के पेच नदी तट का हे जहा पर कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार तहसीलदार सुनयना ब्रम्हे के नेतृत्व में राजस्व अमला ने खनिज माफियो पर लगाम कसने छापामार कार्यवाही की । और इस कार्यवाही में अवैध उत्खनन से किया गया रेत के भंडारण को जप्त किया ।
तहसीलदार ने बताया की बादगाव पेच नदी घाट पर लगातार अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिल रही थी शनिवार को सूचना मिलते ही राजस्व विभाग चॉद पुलिस विभाग का अमला तट पर पहुंचा तो पाया की क्षेत्र पर पेंच नदी से 626 घनमीटर रेत का अवैध भाडार रेत मोके पर पाया गया जिसकी जप्ती बनाकर प्रकरण का प्रतिवेदन पंचनामा पृथक से विधिवत कार्यवाही हेतु विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उल्लेखनीय हैं कि माफिया बेखौफ होकर दिन रात न केवल नदी से रेत का अवैध खनन कर रहे हैं बल्कि उसका भंडारण व परिवहन भी कर रहे हैं
लंबे समय से इस तरह की कार्यवाही की मांग क्षेत्रियवासियों के द्वारा की जा रही थी लेकिन कार्यवाही के अभाव में माफिया बेलगाम हो चुके थे माना जा रहा हैं कि शनिवार की कार्यवाही के बाद रेत के अवैध कारोबार दहशत में आ गए हैं छापामार कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं । ग्रामीण जन भी इस कार्यवाही से खुश हैं ।


Comments (0)
Facebook Comments