शोभा की सुपारी बने लाखो के एलईडी पैनल, चालू करने में निगम नही दिखा रहा रूचि....

Shobha's betel nut's lacquer LED panel, the corporation is not showing interest in commissioning.

शोभा की सुपारी बने लाखो के एलईडी पैनल, चालू करने में निगम नही दिखा रहा रूचि....
रिपोर्ट। दीपक कोल्हे, दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

शोभा की सुपारी बने लाखो के एलईडी पैनल, चालू करने में निगम नही दिखा रहा रूचि....

छिन्दवाड़ा। शहर में रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट के नाम पर विगत दिनों करोडो रुपए खर्च किये गए, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 15 माह के शासन काल में छिन्दवाड़ा नगरनिगम द्वारा रोड सेफ्टी के नाम पर पुरे शहर में जहा मर्जी आये नीले रंग के छोटे बड़े बड़े सांकेतिक और दुरी बताने वाले बोर्ड लगाये गए, जहा जरुरत नही थी वहा भी रोड सेफ्टी के नाम पर संकेतो को खड़ा कर दिया गया, कई जगह तो ये बोर्ड टूट कर गिर गए तो कही आधे हवा में और आधे जमीन पर लटक रहे है, इस कार्य में बड़ा और भारी भ्र्ष्टाचार होने की बात भी सामने आई थी,  जिसको लेकर विगत दिनों भाजपा नेताओ द्वारा प्रदेश स्थर पर एक शिकायत कर कोरोडो रुपए के इस पुरे काम की जाच किये जाने की मांग की गई थी, इसी प्रॉजेक्ट के तहत मुख़्य मार्गो में रेडियम, रिफ्लेक्टर सहित महानगरो की तर्ज पर शहर के लगभग सभी तिराहों चौराहो और प्रमुख स्थानों पर पोल खड़े कर बड़ी बड़ी LED पैनल स्क्रीने लगाई गई थी, जिन पर यातायात नियमो सहित सड़क पर वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों से सम्बंधित संदेश एव अन्य जानकारिया प्रसारित होना था, लगने के कुछ दिनों बाद तक तो ते LED पैनल चालू रहे बाकयदा इन पर यातायात नियमो से सम्बंधित जानकारी डिस्प्ले हो रही थी, मगर कुछ दिन चलने के बाद यह स्क्रीन्स बंद हो गई, हम वर्तमान समय की बात करे तो आज लगभग सभी पैनल बंद पड़े है, हर जगह शोभा की सुपारी बन खड़े नजर आ रहे है, शिवाजी चौक, फवारा चौक, पुलिस लाईन गेट, पुराना बैल बजार चौक, कॉर्न सिटी तिराहा, सत्कार  तिराहा, नगर निगम कार्यालय के समीप , इमलिखेड़ा चौक सहित अन्य स्थानों पर कोरोडो रुपए खर्च कर एलईडी स्क्रीनस लगाई गई थी जो आज बंद पड़ी हुई है और निगम की अनदेखी के चलते अनउपयोगी साबित हो रही है, आमजनता को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने सहित सरकार की विभिन्न योजनाओ की जानकारी लोगो तक पहुचाने के उद्देश्य से नगरनिगम द्वारा इसे लगाया गया था मगर आज ना तो ये चालू है और ना ठीक ढंग से इनका मेंटनेन्स हो रहा है, रख रखाव नही होने के कारण अब ये ख़राब होने लगे है, इन स्क्रीनों का लोगो तक जागरूकता संदेश पहुचाने में अच्छा इस्तमाल हो सकता है लेकिन नगरनिगम इस और ध्यान नही दे रहा है, उन्हें पुनः चालू करने में निगम की कोई रूचि दिखाई नही दे रही है, इनके चालू रहने से रात के समय शहर की सुन्दरता भी बढेगी, निगम को इस और ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द बंद पड़ी इन LED स्क्रीनों को चालू किया जाना चाहिए।

वर्तमान में ये हो सकता है इस्तमाल

वर्तमान में पूरा देश कोरोना महामारी से बड़ी जंग लड़ रहा है, इसमें हमारा छिन्दवाड़ा भी पीछे नही है, संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है, विभिन्न माध्यमो से लोगो को   जागरूक किया जा रहा है और कोरोना से बचने के उपाये बताये जा रहे है, ऐसे में यह एलईडी स्क्रीन्स कारगर साबित हो सकती है, यातायात नियमो के साथ साथ इन पर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन, फेस मास्क लगाये जाने सहित कोरोना से बचाव से सम्बंधित अन्य संदेश लोगो तक पहुचाएं जा सकते है और लोगो को जागरूक किया जा सकता है, वही स्वछता और पॉलीथिन से होने वाले नुकसान से सम्बंधित सन्देश भी इन स्क्रिन के माध्यम से लोगो तक पहुचाए जा सकते है साथ ही सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ से आमजनता को अवगत किया जा सकता है।