केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बेटे चिराग ने ट्वीट कर दी जानकारी
Union Minister Ram Vilas Paswan dies, son Chirag tweeted information
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बेटे चिराग ने ट्वीट कर दी जानकारी
लंबे वक्त से बीमार चल रहे एलजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान
नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) का अस्पताल में निधन हो गया है. वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. पासवान की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई थी.वे 74 वर्ष के थे. उनके बेटे चिराग पासवान ने एक ट्वीट करके पिता के निधन की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ''पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa.''



Comments (0)
Facebook Comments