भोपाल में फिर 12 नये कोरोना पॉजिटिव के साथ, मरीजों की संख्या बढ़कर 75 पहुंची
Bhopal again with 12 new Corona positive, number of patients reached 75
भोपाल में फिर 12 नये कोरोना पॉजिटिव के साथ, मरीजों की संख्या बढ़कर 75 पहुंची
राजधानी भोपाल में कोविड19 संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह एक बेहद गंभीर विषय है मंगलवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल में कोरोना संक्रमण के 12 और नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से 5 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के अलावा 7 उनके परिजन है। इससे पहले सोमवार को 24 घंटे के भीतर 43 संक्रमित नए मामले सामने आए थे। जिसके साथ ही भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के ही केवल 34 केस आ चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया की आज सुबह प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में कोरोना संक्रमित 12 नए मरीज मिले है। आज सुबह 12 संक्रमित व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के कर्मचारी है। इनमें से 5 व्यक्ति स्वास्थ विभाग के कर्मचारी है 7 मरीज पुलिस और उनके परिवार के लोग है।
इन सभी के विगत दिनों सैंपल ले जाने के बाद आज प्राप्त रिपोर्ट में 12 नए मरीजों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है , भोपाल में अभी तक 75 लोग इस संक्रमण के पाए गए है। जिनमे से दो संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके है।एक व्यक्ति श्री नरेश खटीक की मृत्यु हुई है ।


Comments (0)
Facebook Comments