नशे के आग़ोश में जबलपुर शहर

आज रूद्रम सेवा संस्थान के लोगों ने तिलवारा थाने का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा और कार्यवाही की मांग की

नशे के आग़ोश में जबलपुर शहर
ब्यूरो जबलपुर

शहर के तिलवारा थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से स्मैक, चरस और गांजा की बिक्री हो रही है और यह काम पुलिस के नाक के नीचे किया जा रहा है, बेखौफ कारोबारी अपना कारोबार कर रहे हैं जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा होता है कि क्या पुलिस इतनी नाकाम हो गई है। आज रूद्रम सेवा संस्थान के लोगों ने तिलवारा थाने का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा और कार्यवाही की मांग की। उनका कहना था कि तिलवारा थाना क्षेत्र और उसके आसपास मादक पदार्थों की तेजी से बिक्री हो रही जिससे युवा पीढ़ी तो बर्बाद हो ही रही है साथ ही यह अवैध कारोबार चरम पर पहुंच गया है जिस पर रोक लगाना जरुरी हो गया हे । 

 

आपकों बता दें कि 
जिले में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। प्रशासन द्वारा सिर्फ छोटी-छोटी कार्यवाही कर खानापूर्ति की करता हे । बड़ी कार्रवाई नहीं होने के कारण नशीले पदार्थो की अवैध बिक्री पर आज तक विराम नहीं लगा है। ज्ञात हो कि जिले में मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कुछ न बिगाड़ पाने की धौंस तक दे देते हैं। लोग इनका विरोध नही कर पाते। क्योंकि खासकर ये लोग आदतन अपराधी या बड़ी पहुंच वाले होते हैं। इससे जिले का माहौल दिन ब दिन खराब होते जा रहा है। शाम को महिलाएं व लड़कियों को घर से निकलने के पहले भी सोचना पड़ता है।