स्मार्ट सिटी पर लग रहा चौराहो में अंधकार का ग्रहण .....

Eclipse of darkness in the intersection on smart city

स्मार्ट सिटी पर लग रहा चौराहो में अंधकार का ग्रहण .....
दुर्गेश नरोटे ( CTN भारत ePAPER )

छिन्दवाड़ा- शहर के कई तिराहों चौराहो में प्रकाश की नही है पर्याप्त व्यवस्था, 
रात के समय छाया रहता है अंधेरा, बड़े हाइमास्क लगाये जाने की उठाने लगी मांग...  

छिन्दवाड़ा- शहर को मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने के लिए इन दिनों हर तरफ विभिन्न प्रकार के निर्माण और सौंदर्यकरण से सम्बंधित कार्य किये जा रहे है। शहर की मुख़्य सड़को के साथ-साथ तिराहों चौराहो और प्रमुख स्थानों पर सुन्दर आकर्षक वॉल पेंटिंग हो रही है। वही बड़े शहरो की तर्ज पर हर जगह क्षेत्र के नाम के साथ दूरी बताने वाले संकेतक बोर्ड लगाये जाने का कार्य भी इन दिनों चल रहा है। पार्क सेल्फ़ी पॉइंट के निर्माण सहित नाली नालो को ढकने के साथ कवर कर सुरक्षित बनाया जा रहा है। शहर को सुन्दर स्मार्ट बनाने के लिए नगरनिगम द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में विगत दिनों शहर के  फवारा चौक और इंदिरा तिराहे के विस्तार के मद्देनजर बीचो बिच स्थित महात्मा गांधी एव इंदिरा गांधी की प्रतिमा को हटाकर नए सिरे से साइड में शिप्टिंग किया गया था। फव्वारा  चौक सहित इंदिरा तिराहे में नई भव्य प्रतिमा लगाये जाने के साथ साथ ग्रिल लगाये जाने सहित अन्य सौंदर्यकरण के कार्य किये गए जिसे शहरवासियों ने खूब सराहा भी। मगर फव्वारा चौक, इंदिरा तिराहे में अब भी कुछ समस्याएं बनी हुई है उसमे सबसे बड़ी समस्या अगर कोई है तो वो है पर्याप्त प्रकाश की। रात के समय पर्याप्त मात्रा में प्रकाश व्यवस्था नही होने की वजह से यहा अंधेरा छाया रहता है। यहा बड़े हाइमास्क लगाये जाने की दरकार है। ज्ञात हो की ये दोनों स्थान मुख़्य बाजार वाले स्थान है और भीड़ भाड़ और यातायात की दृष्टि से शहर के सबसे व्यस्त माना जाना वाला क्षेत्र है, यहा शाम से लेकर देर रात तक बड़ी संख्या में लोगो की आवा जाही होती है, ऐसे में अब यहा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए बड़े हाइमास्क लाईट लगाये जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसके अलावा शहर में और भी अन्य ऐसे कई व्यस्त स्थान है जहा रात के समय पर्याप्त  प्रकाश व्यवस्था किये जाने की आवश्यकता है जैसे गोल गंज, अनगढ़ हनुमान मंदिर चौराहा, परशुराम वाटिका चौक, डीआईसी ऑफिस के सामने, चित्रकूट कॉम्पलेक्स चौराहा, यातायात थाने के सामने बैल बजार चौक, गांधी गंज सहित शहर के अन्य ऐसे प्रमुख स्थान और तिराहे चौराहे है जहा बड़े हाइमास्क लगाये जाने की जरुरत है। छिन्दवाड़ा प्रदेश के मुखिया का गृह  जिला है और जब से सीएम कमलनाथ द्वारा छिन्दवाड़ा को मिनी स्मार्ट सिटी बनाये जाने की घोषणा की गई है उसके बाद से अब लोगो की अपेक्षाएं भी बढ़ गई है। कोई भी शहर स्मार्ट तभी कहलाता है जब वहा के मुख़्य मार्गो में सुन्दर आकर्षक लाईटिंग हो, सभी तिराहों चौराहो में हाइमास्क  लगे हो, बिजली के तार अंडरग्राउंड हो। 
इन सभी कार्यो को करने पर कुछ हद तक छिंदवाड़ा स्मार्ट सिटी के कगार पर आ पायेगा । 

 

अगले एपिसोड पर यूं ही बने रहे,  हमेशा समाचार के साथ - CTN भारत के साथ