Augusta Westland Scam: बयान में मुख्य आरोपी ने किया कमलनाथ के बेटे, सलमान खुर्शीद और अहमद पटेल का जिक्र, पर कमलनाथ और खुर्शीद बोले- नहीं है कोई कनेक्शन

Augusta Westland Scam: In the statement, the main accused mentioned Kamal Nath's son, Salman Khurshid and Ahmed Patel, but Kamal Nath and Khurshid said - there is no connection

Augusta Westland Scam: बयान में मुख्य आरोपी ने किया कमलनाथ के बेटे, सलमान खुर्शीद और अहमद पटेल का जिक्र, पर कमलनाथ और खुर्शीद बोले- नहीं है कोई कनेक्शन
रिपोर्ट। ब्यूरो CTN भारत, न्यू दिल्ली

Augusta Westland Scam: बयान में मुख्य आरोपी ने किया कमलनाथ के बेटे, सलमान खुर्शीद और अहमद पटेल का जिक्र, पर कमलनाथ और खुर्शीद बोले- नहीं है कोई कनेक्शन

नई दिल्ली।
 अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले (Agusta Westland Deal) के प्रमुख आरोपी और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव सक्सेना ने पूछताछ में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भतीजे रतुल पुरी, बेटे बकुल नाथ, सलमान खुर्शीद और अहमद पटेल का नाम लिया है. अगस्ता वेस्टलैंड VVIP चॉपर डील केस में तीन हफ्ते पहले ही सक्सेना को अंतरिम जमानत दी गई है. बता दें यह डील 3,000 करोड़ रुपए की थी.

सक्सेना को जनवरी 2019 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ की गई थी. इस मामले में सक्सेना की 385 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी गई थी. अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने ईडी के पास 1,000 पन्नों में दर्ज सक्सेना के बयान के हवाले से बताया है कि अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में कथित रूप से कैसी कमियां हैं. बता दें इस डील को यूपीए-2 सरकार ने रद्द कर दिया था. यह डील दो कंपनियों के माध्यम से हुई, जिसमें सक्सेना की इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजीज और क्रिश्चियन मिशेल की ग्लोबल सर्विस शामिल है. मिशेल साल 2018 से ही जेल में है.

कमलनाथ और खुर्शीद ने आरोपों पर क्या कहा ?
रिपोर्ट के अनुसार कमलनाथ ने भतीजे और बेटे का नाम आने पर कहा- मैं पहले ही कह चुका हूं कि मेरे भतीजे रतुल पुरी कंपनियों या लेनदेने से मेरा कोई वास्ता नहीं है. जहां तक मेरे बेटे बकुल नाथ की बात है, वह दुबई में रहता है. मैंने जब उससे इस पर बात की उसने स्पष्ट कहा कि उसे इस बारे में कुछ नहीं पता. कोई भी बिना किसी को बताए ऑफशोर अकाउंट खोल सकता है. कोई भी बैंक अकाउंट या कागजात नहीं हैं जिससे मेरे बेटे का कनेक्शन सामने आता हो.'

वहीं खुर्शीद ने कहा कि यह मेरे लिए चौंकाने वाला है कि मेरा नाम इसमें उछाल दिया गया.सुशेन मोहन गुप्ता के पिता देव मोहन गुप्ता एक करीबी पारिवारिक मित्र हैं और मैं उनका शुभचिंतक हूं. उनके अलावा मैं किसी रतुल पुरी या सक्सेना को नहीं जानता.'