विभिन्न पदों पर भर्ती के लिये प्लेसमेंट शिविर का आयोजन
Placement camp organized for recruitment to various posts
विभिन्न पदों पर भर्ती के लिये प्लेसमेंट शिविर का आयोजन ......
छिन्दवाडा। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के मार्गनिर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा आगामी 20 जनवरी को वृहद स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस संबंध में रोजगार देने वाली विभिन्न कंपनियों द्वारा जिले में प्लेसमेंट शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में 15 जनवरी को छिन्दवाड़ा में शासकीय आई.टी.आई. के प्रागंण में 7 कंपनियों द्वारा प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया है । जिले की पात्र एवं इच्छुक आवेदक इस प्लेसमेंट शिविर में भाग ले सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी ने बताया कि 15 जनवरी को शासकीय आई.टी.आई. प्रागंण में एस.आई.एस.सिक्युरिटी अनूपपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड, स्वीगी छिन्दवाड़ा द्वारा डिलेवरी बाय/अन्य, के.जी.एन.टी.किसान पॉवर प्रा.लि. द्वारा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, ग्रेंटफ्राउट बायो टेक्नालॉजी प्रा.लि. छिन्दवाड़ा द्वारा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लि. छिन्दवाड़ा द्वारा मैनेजर व सेल एक्जीक्युटिव, शाही एक्सपोर्ट बैंगलोर द्वारा सेविंग मशीन ऑपरेटर और रूरलस सोर्स सौंसर द्वारा कस्टुमर ऐसोसियेट पद के लिये प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया है । उन्होंने बताया कि सिक्युरिटी गार्ड व कस्टुमर ऐसोसियेट पद के लिये कक्षा 12वीं उत्तीर्ण व स्नातक, डिलेवरी बाय/अन्य व सेल्स रिप्रेजेंटेटिव पद के लिये कक्षा 12वीं और उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता, मैनेजर व सेल एक्जीक्युटिव पद के लिये कक्षा 12वीं, एम.बी.ए. या स्नातक और सेविंग मशीन ऑपरेटर पद के लिये कक्षा 6वीं से स्नातक तक उत्तीर्ण आवेदक प्लेसमेंट शिविर में भाग ले सकते हैं ।


Comments (0)
Facebook Comments