राम जन्म उत्सव पर आयोजित वाहन रैली और रथ यात्रा स्थगित..... 

Support the government to deal with the worldwide problem of corona virus .....

राम जन्म उत्सव पर आयोजित वाहन रैली और रथ यात्रा स्थगित..... 
रिपोर्ट - दुर्गेश नरोटे

राम जन्म उत्सव पर आयोजित वाहन रैली और रथ यात्रा स्थगित..... 

हिन्दू उत्सव समिति ने आमनज से की अपील ..... 

गुढी पाडवा समेत रामनवमी तक के कार्यक्रम अपने घरों में मनाए..... 

कोरोना वायरस की विश्वव्यापी समस्या से निपटने शासन का सहयोग करें..... 

छिंदवाड़ा - हिन्दू उत्सव समिति संतोष राय, विजय पांडे, हरिओम सोनी एवं  शिव मालवी ने समस्त सनातन धर्म प्रेमी बंधुओं से कोरोना वायरस के वैष्विक समस्या से निपटने के लिये शासन का सहयोग करते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है । आगामी तारीख से नवरात्री पर्व प्रारंभ हो रहा है व गुढीपाडवा समेत रामनवमी के त्यौहार है । कोरोना वायरस के जानलेवा संक्रमण को रोकने के लिये शासन द्वारा वृहद स्तर पर कड़े कदम उठाये है । जिससे छिंदवाड़ा जिले की सीमायें सभी तरह के आवागमन के लिये सील की है । 22 घंटे का लाॅकडाऊन भी इसी की कड़ी है जिसमें दवाई की दुकानों को छोड़ सारे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद किये गये है । वही आम जनता को आवश्यक  वस्तुओं की खरीदी के लिये लाक डाऊन से छूट दी है । प्रदेश के अन्य जिलों में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज मिलने से प्रदेश के कुछ जिलों में लाॅकडाऊन को अनिश्चितकालीन आगामी परिस्थितियों को देखते हुए शासन द्वारा लागू किया गया है । हिन्दू उत्सव समिति श्री रामनवमी के त्योहार को शहर में बड़े ही धूमधाम से मनाती है । जिसमें वाहन रैली एवं रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है । इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते है । लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण की विश्वव्यापी समस्या से लड़ने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की पहल व अपील का साथ देते हुए हिन्दू उत्सव समिति ने 2 अप्रैल को आयोजित वाहन रैली- रथ यात्रा का कार्यक्रम स्थगित किया है व सभी धर्म प्रेमी जनता से अपने घरों पर भगवा पताका लहरा कर व शाम को 5 दीपक अपने आंगन में जलाकर श्री राम जन्मोत्सव मनाने की अपील की है।