एक तरफ लॉक डाउन, दूसरी तरफ सांसद एव विधायक की भूमिका में विवेक.....
Distribution of ration kits started in presence of BJP District President Vivek Bunty Sahu and senior BJP leaders
एक तरफ लॉक डाउन, दूसरी तरफ सांसद एव विधायक की भूमिका में विवेक.....
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में राशन किट वितरण का हुआ शुभारंभ....
कोरोना वायरस के चलते एक और छिन्दवाड़ा सहित पुरे देश में जहा लॉक डाउन जारी है वही ऐसे समय में भाजपा जिला अध्यक्ष जरुरत मंद लोगो के लिए सांसद एव विधायक की भूमिका निभाते नजर आ रहे है, अपने क्षेत्र की जनता का ख्याल रखने का जो काम क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सांसद और विधायक का होता है वो काम इस वक्त छिन्दवाड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष कर रहे है, लॉक डाउन के दौरान वे शहर में लगातार दिन रात जरुरत मंद लोगो की सेवा में जुटे हुए है, मंगलवार से जरूरतमंदों को 1000 राशन किटों का सभी 48 वार्डो में भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वितरण किया जायेगा।
लाॅकडाउन के चलते गरीब लोगों के रोजगार प्रभावित हुये है ऐसे में वह लोग जिनके पास राशन कार्ड भी नहीं है उन्हें सहायता पहुंचाने के लिए एवं कोरोना महामारी के चलते लोग घरों से बाहर न आये और लाॅकडाउन का पालन हो सके इसी के तहत् भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेत्रत्व में वरिष्ट भाजपा नेताओ की उपस्थिति में राशन किटों के वितरण का शुभारंभ किया गया। राशन किटों को नगर में निवासरत सभी गरीब, मजदूर वर्ग एवं जरूरतमंदों को भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये वितरण किया जायेगा। वितरण करते हुय सभी लोगों को शारीरिक दूरी, साबून से हाथ धोने, घर में रहने के प्रति जागरूकता भी दिलाई जायेगी। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला, अलकेश लाम्बा, शंटी बेदी, संजय अग्रवाल, तरूण मल्होत्रा अभिलाष गोहर, अरविंद राजपूत, सत्येन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र राय, दिनेशकांत मालवीया, कालू अनेजा, सुनीता यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments (0)
Facebook Comments