लोक सांस्कृतिक उत्सव में दर्शक हुए भाव विभोर

Conducting block level workshop under Neverhood Parliament Program conducted under Nehru Yuva Kendra

लोक सांस्कृतिक उत्सव में दर्शक हुए भाव विभोर
रोशन सिंगनापुरे ePAPER

नेहरू युवा केंद्र के अंतर्गत संचालित नेवरहुड पार्लियामेंट कार्यक्रम अंतर्गत खंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 

प्रभात युवा विकास मंडल के द्वारा ग्राम टेमनी खुर्द में लोक सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोक संस्कृति कला मंडलों द्वारा विभिन्न विधाओं पर प्रस्तुतियां दी गई जिसमें प्रमुखता से शैला नृत्य, गेड़ी नृत्य, लोक भजन, लोकगीत आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां कला मंडलियों द्वारा दी गई। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रमुख मंडलों में न्यू आस्था मंडल इकलहरा, नवयुवक भजन मंडल गाढ़ागोंदी, खुशी महिला मंडल टेमनी, आदर्श युवा मंडल चारगांव करबल, दुर्गा भक्ति मंडल महलारी वनग्राम आदि कला मंडलों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। एकल प्रस्तुतियों में निकिता अहिरवार, छाया आठनेरिया, ऋतुराज आठनेरिया आदि कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की दर्शकों द्वारा प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक के के उरमलिया, सरपंच अनिता कवरेती, रोशन सिंगनापुरे, रजनीश शर्मा, लाखाजी कवरेती प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मंच संचालन राजेश धारे  द्वारा किया गया। सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाने में प्रभात युवा विकास मंडल से कैलाश सोनेवार, दिनेश उईके तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं में मुरारीलाल पन्द्रे, डॉली साहू,गोलू साहू अखिलेश साहू आदि ने प्रमुख रूप से सक्रिय सहभागिता निभाई।