हिंदुत्व हृदय सम्राट के समर्थन में छिंदवाड़ा में 'शिवराज'

Case of Shivaji statue being removed caught, former Chief Minister Shivraj Singh Chauhan will arrive at Chhindwara on 15th, will address the general assembly in Sausar.....

हिंदुत्व हृदय सम्राट के समर्थन में छिंदवाड़ा में 'शिवराज'
दुर्गेश नरोटे CTN भारत ePAPER

छिन्दवाड़ा- शिवाजी प्रतिमा हटाये जाने के मामले ने पकड़ा तूल, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 15 को होगा छिन्दवाड़ा आगमन, सौसर में आम सभा को करेंगे सम्बोधित।

विगत दिनों सौसर के मोहगाव तिराहे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा आधी रात को प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से हटा दी गई थी। इसको लेकर विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनो के साथ भाजपा प्रशासन की इस कार्यवाही का विरोध कर रही है। इस मामले को लेकर विगत दिनों सौसर में जमकर माहौल गरमा गया था। लोगो द्वारा प्रशासन के प्रति विरोध व्यक्त करते हुए सौसर बंद कर रैली निकाल विरोध दर्ज कराया था इस दौरान आक्रोशित लोगो ने नेशनल हाइवे भी जाम कर दिया था। इसी के चलते प्रदेश के पूर्व मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 फरवरी दिन शनिवार को सौसर पहुचने वाले है। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया की पूर्व सीएम दोपहर 12 बजे सौसर पहुचेंगे। वे यहा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विशाल आम सभा को सम्बोधित करेंगे। उसको लेकर भाजपा ने तैयारिया तेज कर दी है शुक्रवार सुबह भाजपा जिला अध्यक्ष ने सौसर पहुच कर कार्येक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। कल होने वाली इस सभा में जिले भर है हजारो लोगो के पहुचने की बात कही जा रही है। गौरतलब है की शिवाजी प्रतिमा को लेकर उपजे विवाद के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इस घटना की कड़ी निन्दा की थी। इस्से पहले उन्होंने चौरई में पूर्व विधायक रमेश दुबे को गणतंत्र दिवस समाहरोह में भाषण देने से रोके जाने और लावाघोगरी में नाबालिक से दुष्कर्म और हत्या के मामले में ट्वीट के जरिये अपना विरोध दर्ज कराया था। ऐसी स्थित में विगत कई दिनों से उनके छिन्दवाड़ा आने को लेकर चर्चाये चल रही थी। बताया जा रहा है की इन्ही तीनो मामलो को लेकर शिवराज कल सीएम कमलनाथ के गढ़ छिन्दवाड़ा में प्रदेश की वर्तमान कमलनाथ सरकार को घेरने आ रहे है।