चुनाव प्रचार से मायावती ने बनाई दूरियां, ये बड़ा कारण हो सकता है 

Mayawati created distances due to election campaign, this could be a big reason

चुनाव प्रचार से मायावती ने बनाई दूरियां, ये बड़ा कारण हो सकता है 
रिपोर्ट। ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

चुनाव प्रचार से मायावती ने बनाई दूरियां, ये बड़ा कारण हो सकता है 

भोपाल। एक तरफ जहांभाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता उपचुनाव के दंगल में मोर्चा संभाले हुए है, वही दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की  28 सीटों पर उप-चुनाव लड़ रही बसपा की चुनावी सभा से पार्टी प्रमुख व स्टार प्रचारक मायावती ने दूरी बना ली है।

बिहार के लिए चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण मध्यप्रदेश में उनकी सभाओं का कार्यक्रम ही नहीं बन सका। उनकी जगह यूपी के राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशी रामजी गौतम और वरुण अंबेडकर मध्य प्रदेश में चुनावी सभाएं ले रहे हैं। बाकी अन्य प्रचारक भी बिहार चुनाव  में व्यस्त होने के कारण मध्यप्रदेश नहीं आ सके। स्थानीय स्टार प्रचारक की कमान संभाल रहे हैं।

ग्वालियर चंबल संभाग में अपने प्रभाव वाली सीटों पर BSP बड़ी चुनावी सभाओं की बजाए कमरा बंद बैठकें और डोर टू डोर संपर्क में ज्यादा भरोसा कर रही है। वह अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में समाज प्रमुखों और कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं के साथ सीधी बैठक लेकर मतदाताओं को लुभा रहे हैं।

---------------------------------------------------------------

Advertisement