राजभवन के बाद विधानसभा पहुंचा कोरोना- देखे पूरी खबर

Corona reached assembly after Raj Bhavan

राजभवन के बाद विधानसभा पहुंचा कोरोना- देखे पूरी खबर
रिपोर्ट - ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

राजभवन के बाद विधानसभा पहुंचा कोरोना..... 

भोपाल CTN भारत।  राजभवन के बाद अब विधानसभा भवन भी कोरोना की चपेट में ।विधानसभा में रिपोर्टर के पद पर कार्यरत कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है और इसके बाद रिपोर्टर विंग के 6 लोगो को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इस खबर की पुष्टि विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों ने की है। सचिवालय के रिपोर्टर कक्ष को बंद कर पूरे विधानसभा भवन को सैनेटाइज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव आए रिपोर्टर की पत्नी जेपी हास्पिटल में नर्स के रूप में पदस्थ हैं। उस नर्स को एक गर्भवती महिला के कॉन्टेक्ट में आने के बाद कोरोना हुआ था और पत्नी के पॉजिटिव आने के बाद पति भी संक्रमित हो गया। दूसरी तरफ, राजभवन में मंगलवार को फिर एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।

बता दें कि सोमवार को ही राजभवन की ओर से प्रेसनोट जारी कर उसे कंटेनमेंट मुक्त ज़ोन करने की जानकारी दी गई थी। जबकि जिला प्रशासन की ओर से राजभवन को कंटेनमेंट फ्री जोन करने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा जारी कंटेनमेंट एरिया की सूची में राजभवन शामिल है। ऐसा बताया जा रहा है कि राजभवन में मिले पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर अन्य संदिग्ध लोगों को रोशनपुरा चौराहे पर स्थित एक गेस्ट हाउस में क्वारेंटाइन किया गया है। राजभवन के अफसरों ने इस वजह से प्रेसनोट जारी कर उसे कंटेनमेंट फ्री करने की सूचना जारी कर दी। हालांकि नियमों के अनुसार 21 दिन बाद ही किसी क्षेत्र को कंटेनमेंट फ्री घोषित किया जाता है। जबकि राजभवन के अफसरों ने खुद आदेश जारी कर उसे कंटेनमेंट फ्री घोषित कर दिया। राजभवन में अब कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।