पीएम आवास योजना में नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा बनी देश की दूसरी बेस्ट परफॉर्मिंग म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन

Municipal Corporation Chhindwara became the second Best Performing Municipal Corporation of the country by excelling in PM Awas Yojana (Urban)

पीएम आवास योजना में नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा बनी देश की दूसरी बेस्ट परफॉर्मिंग म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन
रिपोर्ट। दीपक कोल्हे एडिटर CTN भारत

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा बनी देश की दूसरी "बेस्ट परफॉर्मिंग म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन"

  • नव वर्ष की शुरूआत में हासिल इस उपलब्धि पर प्रदेश के साथ ही छिन्दवाड़ा जिला गौरवान्वित

छिन्दवाड़ा। जिले के लिये यह हर्ष का विषय है कि नव वर्ष की शुरूआत देश के राष्ट्रीय पुरूस्कार प्राप्ति से हुई है। एक जनवरी 2021 को लाईट हाऊस प्रोजेक्ट (एल.एच.पी.) के शिलान्यास के लिये आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का उत्कृष्ट कार्यान्वयन करते हुये बेहतर प्रदर्शन कर नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा को पूरे देश में व्दितीय स्थान प्राप्त करने पर पुरूस्कृत किया गया है। यह उपलब्धि नगर पालिक निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के ए.एच.पी.घटक के अंतर्गत सोनपुर में तैयार किये गये एक हजार 131 ई.डब्ल्यू.एस. आवास निर्माण के लिये हासिल हुई है। जिले के एन.आई.सी.कक्ष से यह पुरूस्कार कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के साथ ही नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा के वर्तमान आयुक्त हिमांशु सिंह व तत्कालीन आयुक्त इच्छित गढ़पाले और पी.एम.आवास (शहरी) योजना के नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री सह उपायुक्त नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा श्री एन.एस.बघेल द्वारा प्राप्त किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 2022 तक देश के हर नागरिक को पक्का आवास उपलब्ध कराने की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को आरंभ किया गया है। जिले के नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा द्वारा योजना के प्रारंभ से ही नवाचार करते हुये तीव्र गति से क्रियान्वयन किया गया, जिसके फलस्वरूप यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।