कमलनाथ का काफिला मीडिया की गाड़ी से टकराया, हादसे के बाद सीएम मौके पर रुके

Kamal Nath's convoy collided with a media vehicle, CM stopped on the spot after the accident

कमलनाथ का काफिला मीडिया की गाड़ी से टकराया, हादसे के बाद सीएम मौके पर रुके
रिपोर्ट। ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

कमलनाथ का काफिला मीडिया की गाड़ी से टकराया, हादसे के बाद सीएम मौके पर रुके

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल से हाल ही में पूर्व सीएम कमल नाथ के काफिले की गाड़‍ियां वीआईपी रोड पर मीडिया की गाड़ी से टकराने की जानकारी सामने आई  है। मिली जानकारी के मुताबिक कोहेफिजा के वीआईपी रोड पर स्थित कर्बला पंप हाउस के सामने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान कुछ मीडियाकर्मियों के वाहन सड़क पर खड़े थे, उसी समय पीछे से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का काफिला निकला। इस दौरान वाहनों में हुई भिड़ंत।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कारगेटी गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त 

बता दें कि आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफिले की गाड़ियां मीडिया की गाड़ी से टकरा गई है, इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कारगेटी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई, इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी हैं। लेकिन इस हादसे में कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान कमलनाथ लालघाटी से अपने निवास जा रहे थे।

हादसे के बाद शिवराज मौके पर रुके 

वीआईपी रोड पर हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौके पर रुके, हालांकि कमलनाथ का वाहन आगे निकल चुका था। हादसे के बाद शिवराज सिंह चौहान ने घटना की जगह को देखा, फिर वहां से आगे के लिए रवाना हो गए। पुलिस प्रशासन ने सफाई दी कि एक्सीडेंट सीएम के काफिले के पीछे चल रही प्रेस की गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ