21 जून को मध्यप्रदेश में वैक्सीन महाअभियान में 10 लाख डोज लगेंगे - सीएम शिवराज
10 lakh doses will be taken in the Vaccine Maha Abhiyan in Madhya Pradesh on June 21 - CM Shivraj
21 जून को मध्यप्रदेश में वैक्सीन महाअभियान में 10 लाख डोज लगेंगे - सीएम शिवराज
भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होने कहा कि ये हम नहीं कहते जमाना कहता है। अमेरिका में एक सर्वे किया जिसमें ये बात सामने आई है कि दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी हैं, और ये हम सबसे लिए गर्व की बात है। इसी के साथ उन्होने पीएम को धन्यवाद दिया कि सभी नागरिकों को निशुल्क वैक्सीन केंद्र सरकार लगवाएगी और मध्यप्रदेश में 21 जून योग दिवस से ये महाअभियान प्रारंभ होगा।
सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश ने वैक्सीन का महाअभियान प्रारंभ करने का फैसला किया है और सुबह 10 बजे एक साथ 7000 सेंटर पर ये अभियान शुरू होगा। उन्होने आह्वान किया कि ग्रामीण इसमें उत्साह के साथ भाग लें। सीएम ने कहा कि वैक्सीनेशन सभी सेंटर्स पर उपयुक्त व्यवस्थाएं की जा रही है। एक एक प्रेरक भी सेंटर पर मौजूद होंगे जो लोगों को प्रेरित करेंगे। उन्होने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि 21 जून को लगभग 10 लाख डोज़ नागरिकों को लगाए जाएं। कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर के साथ वैक्सीन लगवाना ही सुरक्षा है।
सीएम ने कहा कि मास्क पहनें, शारीरिक दूरी बनाए रखें, कोविड गाइडलाइन का पालन, दूसरी तरफ अधिकतम टेस्ट, पॉजिटिव आए तो कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, किल कोरोना अभियान तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करते रहना सरकार ने सुनिश्चित किया है ताकि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मुकाबले को तैयार रहे। इस दिशा में सबसे प्रमुख अस्त्र है वैक्सीन और सीएम ने अपील कि सभी लोग इसमें सहयोग करें और वैक्सीन लगवाएं।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, यह हम नहीं कहते, ज़माना कहता है!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 18, 2021
21 जून को #InternationalDayOfYoga पर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को निःशुल्क वैक्सीन केंद्र सरकार लगवाएगी, जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूँ। pic.twitter.com/Df5lI897wu


Comments (0)
Facebook Comments