पंजाब की तर्ज पर 'उड़ता मध्यप्रदेश' - नशे के सौदागरों पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, युवाओं को बर्बाद कर रहा 170 रुपए का इंजेक्शन
Crime Branch's big action on drug dealers, ruining 170 rupees injection
पंजाब की तर्ज पर ''उड़ता मध्यप्रदेश" - नशे के सौदागरों पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, युवाओं को बर्बाद कर रहा 170 रुपए का इंजेक्शन
- 18 रुपए की दवाओं के बदले वसूलते थे 170 रुपए
- सुबह 6 बजे से छापामारी, ड्रग्स तस्कर, ग्राहक और मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश के बाद क्राइम ब्रांच भोपाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के इन्जेक्शन का व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है| नशे के सौदागरों ने दर्द के ऐसे ही 2 इंजेक्शन को मिलाकर नया डोज तैयार किया है। महज 18 रुपए के इन दो इंजेक्शन को 170 रुपए में बेचकर युवाओं की नसों में जहर भरने वाले तस्करों के पकड़े जाने पर इसका खुलासा हुआ। क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार सुबह से शुरू की कार्रवाई कर 4 लोगों को पकड़ा है। प्रतिबंध के बाद भी इंजेक्शन बेचने वाले मेडिकल संचालक को भी गिरफ्तार किया है।
डीआईजी ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि कुछ लोगों की गेंग शहर में नशे के इन्जेक्शनों को युवाओं और अन्य लोगों को ऊंचे दोमों में बेचकर नशे का कारोबार चलाने का कार्य कर रहे है| यह कारोबार शहर के ऐशबाग और छोला क्षेत्र से संचालित हो रहा था| मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम गठित की गई। क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा एक पुन्टर को ग्राहक बनाकर नशे का इन्जेक्शन खरीदने भेजा गया। पुन्टर द्वारा नशे का इन्जेक्शन खरीदने के उपरांत क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा दबिश दी गई । जिसमें मय आरोपी के भारी मात्रा में निडिल/इन्जेक्शन और डिस्पोजेबल सिरींज बरामद की गई। साथ ही आरोपी रोहित कुचबंदिया एवं सुमित कुचबंदिया निवासी थाना कैची छोला द्वारा मौके पर ही नशे का इन्जेक्शन नस में लगाने का कार्य किया जाता था।
इनको किया गिरफ्तार
-रोहित कुचबंदिया पिता हरी कुचबंदिया उम्र 28 साल निवासी गणेश मंदिर के पास कैचि छोला भोपाल।
-सुमित कुचबंदिया पिता श्री बबलू उम्र 19 साल निवासी- गणेश मंदिर के पास कैचि छोला भोपाल।
-आसिफ पिता बबलू उम्र 19 साल निवासी – बागफरतअफजा भोपाल।
-अनिल बलवानी पिता गुरूमुखदास उम्र 32 साल निवासी लालघाटी भोपाल (मेडिकल स्टोर का संचालक)


Comments (0)
Facebook Comments