छिंदवाड़ा वासी जल्द करेंगे वॉल्वो बस में सफर

Chhindwara residents will soon travel in Volvo bus

छिंदवाड़ा वासी जल्द करेंगे वॉल्वो बस में सफर
दुर्गेश नरोटे

- छिन्दवाड़ा से इंदौर भोपाल सहित अन्य शहरो का सफर अब होगा पहले से  भी ज्यादा आसान और आरामदायक

- प्रदेश के मुख़्यमंत्री और छिंदवाड़ा सांसद दिखायेंगे बस को हरी झंडी 

स्मार्ट सिटी बनने की और आगे बढ़ते छिन्दवाड़ा के रहवासियो को जल्द एक बड़ी सौगात मिल सकती है। वही निगम कमिश्नर इच्छित गढ़पाले ने बताया की शिवरात्री  के एक दिन पूर्व प्रदेश के मुख़्यमंत्री कमलनाथ और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ के हस्ते राजीवगांधी बस स्टेण्ड में हरी झंडी देकर विधिवत रूप से स्मार्ट सिटी को अग्रसर बनाने में छिंदवाड़ा  की जनता को नई दिशा और सौगात देंगे। 

 पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अन्तर्गत अब छिन्दवाड़ा से इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, रीवा सहित अन्य बड़े शहरो का सफर अब पहले से भी ज्यादा आसान और आरामदायक होने वाला है। जी हा बड़े महानगरो और मेट्रो सिटीज में दिखाई देने और चलने वाली स्मार्ट वॉल्वो बसे अब जल्दी ही छिन्दवाड़ा की सड़को पर भी दौड़ती दिखाई देने लगेगी। छिन्दवाड़ा से कई बड़े शहरो के मध्य जल्द आरामदायक वॉल्वो बस सेवा की शुरुवात हो सकती है। इसी क्रम में एक चमचमाती नई वॉल्वो बस छिन्दवाड़ा पहुच गई है जो इन दिनों लोगो के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। हर तरफ इस सर्व सुविधा युक्त वॉल्वो बस की चर्चा सुनाई पढ़ रही है। इस बस को देखने वाला हर शख्स इसके चालक से पूरी जानकारी लेते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है की इस पूरी सेवा का संचालन नगरनिगम की छिन्दवाड़ा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड CCTSL द्वारा किया जायेगा। एक वॉल्वो बस छिन्दवाड़ा पहुच गई है और बताया जा रहा है की जल्द ही और नई वॉल्वो बसे छिन्दवाड़ा आएंगी। हलाकि अभी ये तय नही है की वॉल्वो बस सेवा की शुरुवात कब से होगी ?फिर भी लोग प्राइवेट बस स्टेंड में खड़ी वॉल्वो बस को देख कर कयास लगाये जा रहे है की जल्द ही यात्रियों को इस बस सेवा की सौगात मिल सकती है।


वॉल्वो बस पूर्ण वातानुकूलित और ऑटोमेटिक है सिस्टम पर कार्य करती है। बस में हर सिट पर मोबाईल चार्जिंग पॉइंट दिए गए है। मनोरंजन के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन भी मौजूद है। बस में लगी सिट बड़ी आरामदायक है इसके अलावा अन्य सुविधाये भी दी गई है जो यात्रा को बड़ा आसान और आरामदायक बनाती है।

 

बस रूट 
छिंदवाड़ा से भोपाल - 2 बस 
छिंदवाड़ा से जबलपुर  - 2 बस 
छिंदवाड़ा से इंदौर  - 2 बस