वैक्सीन के बावजूद संक्रमण का पहला मामला - हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव
Corona to Haryana Minister 14 days after trial, cleaning of company - effective only after 2 doses
ट्रायल के 14 दिन बाद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री को कोरोना, कंपनी की सफाई- 2 डोज के बाद ही असरदार
अनिल विज को 20 नवंबर को तीसरे फेज के ट्रायल के तहत कोवैक्सिन दी गई थी। दूसरी डोज 14 दिन बाद दी जानी थी, लेकिन इससे पहले ही वे कोरोना संक्रमित हो गए।
हरियाणा के मंत्री (स्वास्थ्य मंत्रालय का भी पोर्टफोलियो) अनिल विज कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी। यह भी कहा कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे भी कोरोना टेस्ट करवा लें। विज नवंबर में कोरोना वैक्सीन के तीसरे ट्रायल में शामिल होने वाले पहले वॉलंटियर थे।
भारत बायोटेक सफाई- दोनों डोज के बाद ही वैक्सीन प्रभावी
मामला गरमाया तो कंपनी की तरफ से सफाई आई। भारत बायोटेक ने बयान जारी किया कि कोवैक्सिन का 2 ट्रायल का शेड्यूल है। दो डोज 28 दिन में दिए जाने हैं। दूसरी डोज 14 दिन बाद दी जानी है, जिसके बाद ही इसकी एफिकेसी पता चलेगी। कोवैक्सिन को इस तरह ही बनाया गया है कि दो डोज लेने के बाद ही यह असर दिखाएगी।
I have been tested Corona positive. I am admitted in Civil Hospital Ambala Cantt. All those who have come in close contact to me are advised to get themselves tested for corona.
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) December 5, 2020


Comments (0)
Facebook Comments