ये काम करने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है - देखे पूरी खबर

A research has claimed that donating blood every three months strengthens the immune system. If your immune system will be strong, then you will stay away from many diseases.

ये काम करने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है - देखे पूरी खबर
रिपोर्ट - दीपक कोल्हे/अनिमेष सिंग (एडिटर)

विश्व रक्तदान दिवस हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस दिन को रक्तदान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। वर्ष 2004 में स्थापित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित रक्त रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रक्तदाताओं के सुरक्षित जीवन रक्षक रक्त के दान करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए आभार व्यक्त करना है।

रक्तदान क्यों जरूरी -
रक्तदान करना बहुत जरूरी होता है। रक्तदान करने से ब्लड बैंकों में ब्लड उपलब्ध रहेगा। जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक में रखे हुए ब्लड का उपयोग किया जा सकता है। रक्तदान करने से हम किसी व्यक्ति का जीवन तो बचा ही सकते हैं साथ ही रक्तदान करना हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं रक्तदान के फायदे...

शरीर में आयरन की मात्रा ठीक रहती है
रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा ठीक बनी रहती है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। अगर आप स्वस्थ हैं तो आपको रक्तदान करने से फायदा होगा नुकसान नहीं।

दिल के लिए फायदेमंद
रक्तदान करना दिल के लिए फायदेमंद रहता है। कई शोधों में ये दावा किया गया है कि रक्तदान करने से हार्ट संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं।


कैंसर जैसी बीमारियां का खतरा कम हो जाता है
रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रण में रहती है। अगर शरीर में आयरन की मात्रा अधिक हो गई तो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। नियमित रूप से रक्तदान करने से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

वजन कम होता है
रक्तदान करने से वजन भी कम होता है। परंतु नियमित अंतराल में ही रक्तदान करना चाहिए। डॅाक्टरों के अनुसार स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए।

मानसिक तनाव दूर होता है
रक्तदान करने से मानसिक तनाव दूर होता है। आप सोच रहे होंगे कैसे? हम आपको इस उदाहरण से समझाते हैं..
अगर आप रक्तदान करेंगे तो उस रक्त से कई लोगों को नया जीवन मिलेगा। किसी की मदद करने से आपको खुशी होगी। खुश रहने से मानसिक तनाव दूर हो जाता है। 

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है 
एक शोध में इस बात का दावा किया गया है कि हर तीन महीने में रक्तदान करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो आप कई बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे।

www.myblood.in