कोरोना की चेन तोड़ने एक सप्ताह का लॉकडाउन कर व्यापारियो ने पेश की मिसाल, अब जनता की बारी।
Businessmen set an example by breaking the corona chain after a week of lockdown, now the public's turn
कोरोना की चेन तोड़ने एक सप्ताह का लॉकडाउन कर व्यापारियो ने पेश की मिसाल, अब जनता की बारी।

छिन्दवाड़ा। कोरोना के खिलाफ व्यापारियो द्वारा घोषित एक सप्ताह के लॉकडाउन का व्यापक असर दिखाई दिया, रविवार को पहले दिन स्वेच्छिक बंद के समर्थन में शहर के सभी होलसेल और रिटेल व्यापारियो ने अपने अपने प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखे, शहर के लगभग सभी मुख़्य बाजार बंद रहे और कोरोना के खिलाफ इस जंग में समस्त व्यापारी एक साथ खड़े नजर आये, हर छोटा बड़ा व्यापरी इसका समर्थन करता दिखा और सभी ने मिलकर एक मिसाल पेश की, शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए और इसकी चेन तोड़ने के उद्देश्य से व्यापारियो द्वारा एक सप्ताह के स्वेच्छिक लॉकडाउन बंद का निर्णय लिया है, इसके अन्तर्गत छिन्दवाड़ा शहर के सभी बाजार दुकाने और छोटे बड़े प्रतिष्ठान 13 से 20 सितंबर तक पूर्णतः बंद रहेंगे इस दौरान किसी भी प्रकार का व्यापार नही किया जायेगा, संगठन के इस निर्णय के समर्थन में शहर के लगभग सभी व्यापारी भाइयो ने अपनी सहमति जताई है और इस बंद को समर्थन दिया है, जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु व्यापारियो ने बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से यह लॉकडाउन किया है।
छोटे हाथ ठेला व्यापारी भी समर्थन में
शहर के बड़े व्यापारियो द्वारा बुलाये गए एक सप्ताह के इस बंद को छोटे हाथ ठेले वाले व्यापरियो का भी समर्थन मिल रहा है, कोरोना के खिलाफ इस जंग में छोटा बड़ा हर वर्ग का व्यापारी एक साथ ढाल बनकर कोरोना से लोहा लेने तैयार है, शिवाजी चौक के पास सड़क किनारे ठेला लगाकर कपडे का व्यापर करने वाले व्यापारी, दशहरा मैदान के पास खाने पिने के समान और गुपचुप चाट के ठेले वाले हो या एक्सलेंस स्कुल के पास के छोटे व्यापारी सभी इस बंद को अपना समर्थन दे रहे है, सभी ने आने वाले एक सप्ताह तक व्यापर नही करने का फैसला किया है, इसका असर पहले दिन से ही देखा गया, शहर में सड़क किनारे ठेलों पर लगने वाली दुकाने भी रविवार को बंद रही।
अब जनता की बारी
व्यापारियो ने लॉकडाउन करके अपना फर्ज तो निभा दिया, किसी भी व्यपारीयो ने अपने नफा नुकसान की चिंता किये बिना आमजन की सुरक्षा को आगे रखते हुए अपने व्यापार एक सप्ताह के लिए बंद कर दिए, व्यापारियो ने तो अपना फर्ज निभा दिया मगर अब जनता की बारी है, शहर के आमजन को भी इस लड़ाई में साथ आना चाहिए, लोगो को चाहिए की वो घर से न निकले अगर कुछ अति आवश्यक कार्य है तभी पूरी सावधानी के साथ घर से निकले, बिना कारन बे वजह सड़को पर न निकले, जब व्यापारी दुकाने बंद कर सकते है तो हम अपने घर में क्यों नही रह सकते, सभी को चाहिए की एक सप्ताह तक सभी घरो में रहे, बिना कारन इधर उधर न घुमे, अगर सभी ने मिलकर ये कर दिया तो हम काफी हद तक कोरोना के खिलाफ इस जंग में जित हासिल कर सकते है।
गौरतलब है की देश में 24 घंटे में कोरोना के 94 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब तक 47 लाख 51 हजार 788 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि मरीजों की रिकवर दर भी लगातार बढ़ते हुआ देखा जा सकता है। देश में अब तक 36 लाख 99 हजार 298 लोग ठीक हो चुके हैं।


Comments (0)
Facebook Comments