वेलेंटाइन-डे: पुतला फूक जलाई ग्रीटिंग कार्ड की होली, सभी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहा पुलिस बल
Valentine's Day: effigy lit Holi of greeting card, police force deployed at all major places
वेलेंटाइन-डे: पुतला फूक जलाई ग्रीटिंग कार्ड की होली, सभी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहा पुलिस बल
छिन्दवाड़ा। हिन्दू जागरण मंच द्वारा 14 फरवरी को अनगढ़ हनुमान मंदिर के सामने वेलेंटाइन-डे का जोरदार विरोध किया गया, मंच के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए वेलेंटाइन का पुतला दहन कर ग्रीटिंगकार्ड की होली जलाई साथ ही नगर के विभिन्न मंदिरों के पास बैठे निराश्रितों, दिव्यांग आदि को भोजन पैकेट्स विरतण कर मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाकर उनका आश्रीवाद लिया, हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष चीकू पाल ने बताया कि आज के युवा विदेशी संस्क्रति के फेर में पड़कर स्वयं का और भारतीय सभ्यता,परम्पराओ का अपमान कर रहे है, वेलेन्टाइन नामक असुर हमारी युवा पीढ़ी को निगल रहा है इसलिये आज हमने इसके विरोध में वेलेंटाइन असुर का पुतला दहन कर इससे सम्बंधित ग्रीटिंगकार्ड जलाए, पश्चिमी सभ्यता के इस फूहड़ फेस्टिवल के कारण हमारी भारतीय संस्क्रति विकृत हो रही है ऐसे आयोजन से लवजिहाद जैसे गंभीर मामले सामने आते है, भारतीय युवाओ को ऐसे विदेशी संस्क्रति आक्रमण से बचना चाहिए, विरोध एव पुतला दहन कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच जिलाध्यक्ष चीकू पाक, महामंत्री शिवराम सतानकर, योगेश कहार, जिलामंत्री संदीप यादव, संदीप साबले, ऋतिक दुबे, नारायण डोले, निक्की यादव, सतीश विश्वकर्मा, शैलेश यादव, गोलू चौरसिया, सूरज बांदेवर, कार्तिक साहू, शुशील यादव, विवेक डेहरिया, हरिओम डेहरिया, अक्कू कहार, अनिल वन, राज चौरसिया, कपिल साहू, अमन चौरसिया, अनिल चन्द्रवंशी सहित बड़ी संख्या में मंच से जुड़े युवा उपस्थित थे।
शहर में जगह जगह तैनात रहा भारी पुलिस बल
वेलेंटाइन-डे और हिंदूवादी संगठनो के विरोध के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रविवार को शहर में भारी पुलिस बल तैनात रहा, सभी तिराहों चैराहों के साथ साथ स्कुल कॉलेज और पार्को सहित होटल रेस्टारेंट के आस पास सुबह से ही पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही थी, साथ ही वाहनों के माध्यम से भी लगातार पुलिस पेट्रोलिंग करती रही।


Comments (0)
Facebook Comments