कांग्रेस को दूसरा झटका, भाजपा बोली-अपना घर नहीं सम्भल रहा प्रदेश का क्या हाल करते

Second shock to Congress, BJP bid - its home is not able, what will the state do

कांग्रेस को दूसरा झटका, भाजपा बोली-अपना घर नहीं सम्भल रहा प्रदेश का क्या हाल करते
रिपोर्ट - ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

कांग्रेस को दूसरा झटका, भाजपा बोली-अपना घर नहीं सम्भल रहा प्रदेश का क्या हाल करते......

एमपी में कांग्रेस को एक और झटका, लोधी के बाद नेपानगर mla सुमित्रा देवी कासडेकर ने दिया इस्तीफा.....

कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के कुछ दिन बाद जिस तरह सुमित्रा देवी कासडेकर ने कांग्रेस और विधानसभा से इस्तीफा दिया उससे यह संकेत साफ मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कई और विधायक विधानसभा और पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा के साथ जा सकते हैं।

भोपाल। दरअसल, बुरहानपुर के नेपानगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा सचिवालय ने भी इस्तीफ़े की पुष्टि की। हालांकि अभी तक वजह सामने नही आई है कि इस्तीफा किस कारण से दिया गया। वही यह भी स्पष्ट नही हो पाया है कि वे बीजेपी ज्वाइन करेंगी या कोई और दल। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि सुमित्रा देवी भी बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। इस्तीफे के बाद से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। इसी के साथ अब 26 विधानसभा सीटें खाली हो गई है, जिन पर उपचुनाव होना है।

इससे पहले छतरपुर की बड़ामलहरा विधानसभा सीट से विधायक रहे प्रदुम्नन सिंह लोधी ने इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद बीजेपी ने भी लोधी को तोहफा के रुप में कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सूत्रों के अनुसार ऐसी भी संभावनाएं जताई जा रही है कि निमाड़ अंचल से दो और विधायक फिलहाल भाजपा के संपर्क में है और जल्दी ही इस्तीफा दे सकते हैं।