MP: आज से शुरू हो रही 9वीं से 12वीं तक की ऑनलाइन क्लासेस रद्द, जानें वजह
MP: Online classes canceled from 9th to 12th starting today, know the reason
MP: आज से शुरू हो रही 9वीं से 12वीं तक की ऑनलाइन क्लासेस रद्द, जानें वजह
दरअसल, मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल ने सोमवार से कक्षा 9वीं से 12वीं तक ऑनलाइन शिक्षा सत्र शुरू करने का फैसला किया था. इस संबंध में शिक्षा मंडल की तरफ से 3 सिंतबर को आदेश जारी किया गया था.
भोपाल। मध्य प्रदेश में आज से संचालित होने वाले ऑनलाइन क्लास के आदेश को निरस्त कर दिया गया है। इस आदेश को निरस्त करने के पीछे मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश के आमने-सामने होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल नई शिक्षा नीति को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा मंडल के बीच तनातनी की स्थिति देखने को मिल रही है। जिसके बाद सोमवार से संचालित होने वाले ऑनलाइन क्लासेस शुरू नहीं हो सकी है।आदेश का निरस्त होना कई तरीके की नई बहस को जन्म दे दिया है। इसी बीच बच्चों ने भी आदेश के निरस्त होने पर नाराजगी जाहिर की है। कुछ ने माशिम और शिक्षा विभाग, म.प्र. के ट्वीट पर जाकर ट्वीट कर इस विषय में नाराजगी जताई है।
दरअसल, मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल ने सोमवार से कक्षा 9वीं से 12वीं तक ऑनलाइन शिक्षा सत्र शुरू करने का फैसला किया था. इस संबंध में शिक्षा मंडल की तरफ से 3 सिंतबर को आदेश जारी किया गया था. जिसमें सुबह 10 बजे से ऑडियो-वीडियो की कक्षाएं प्रसारित करने की बात कही थी. ऑनलाइन कक्षाओं के संबंध में विभाग ने सभी तैयारियां भी पूरी कर ली थी.


Comments (0)
Facebook Comments