MPPSC: रविवार 21 मार्च को ही होगी परीक्षा, कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी भी दे सकेंगे PSC की परीक्षा
MPPSC: Examination to be held on Sunday, March 21, Corona positive candidates will also be able to appear for PSC exam
MPPSC: रविवार 21 मार्च को ही होगी परीक्षा, कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी भी दे सकेंगे PSC की परीक्षा
डेस्क रिपोर्ट । रविवार 21 मार्च 2021 से शुरु होने वाली मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission-MPPSC) पर रविवार के टोटल लॉकडाउन (Lockdown) का कोई असर नहीं पड़ेगा। परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर ही होंगी, इसको लेकर प्रशासन ने कई निर्देश जारी किए है।वही भोपाल, इंदौर सहित छिंदवाड़ा में भी केन्द्रों पर इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
दरअसल, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) दिनांक रविवार 21 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित की जाने वाली राज्य लोक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए सभी केन्द्रों पर खासा इंतजाम कर लिए गए हैं । परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है।
छिंदवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 21 से 26 मार्च तक ओ.एम.आर.आधारित विधि से प्रात: 10 से दोपहर एक बजे तक एक सत्र में जिला मुख्यालय के परीक्षा केन्द्र राजमाता सिंधिया शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा में आयोजित की गई है जिसमें 376 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे । आयोग के निर्देशानुसार कोविड परीक्षार्थियों को इसकी सूचना पूर्व में परीक्षा प्रभारी को देनी होगी । सभी उपस्थित परीक्षार्थियों को 21 मार्च को केन्द्र में प्रवेश करते समय सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म निर्धारित प्रारूप में जमा करना होगा, जिसका प्रारूप आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध है ।
कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी भी दे सकेंगे MPPSC की परीक्षा
आपको बता दे की मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग और संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार जिले में कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी भी कोविड प्रोटोकॉल के तहत 21 से 26 मार्च तक आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2019 में सम्मिलित हो सकेंगे । यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा की मध्य तिथियों में भी पॉजिटिव हो जाता है तो उससे पुन: नया प्रारूप भरवाकर उसे पॉजिटिव परीक्षार्थियों के लिये बनाये गये केन्द्र विशेष पर स्थानांतरित किया जायेगा । इस संबंध में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में गत दिवस कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, परीक्षा केंद्र राजमाता कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कामना वर्मा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.सी.चौरसिया की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली गई है।
यथावत रहेगी #MPPSC की परीक्षा
— Jansampark MP (@JansamparkMP) March 20, 2021
----
परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य। @ChouhanShivraj @CMMadhyaPradesh#Unite2FightCorona #JansamparkMP pic.twitter.com/9OKvCPbLqP


Comments (0)
Facebook Comments