कमलनाथ सरकार में हुआ 500 करोड़ रूपये का घोटाला की अब होगी जांच - भाजपाध्यक्ष

Kamal Nath government's Rs 500 crore scam will now be investigated

कमलनाथ सरकार में हुआ 500 करोड़ रूपये का घोटाला की अब होगी जांच - भाजपाध्यक्ष
रिपोर्ट - दीपक कोल्हे, एडिटर

छिंदवाड़ा सिंचाई काॅम्पलेक्स योजना में आर्थिक अनियमितता की हो जांच - विवेक बंटी साहू 

छिंदवाड़ा:-  छिंदवाड़ा सिंचाई काॅम्पलेक्स योजना में कमलनाथ जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जिसमें भारी आर्थिक घोटाला हुआ था भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने जिला कलेेक्टर महोदय को पत्र लिखकर छिंदवाड़ा सिंचाई काॅम्पलेक्स में हुई आर्थिक अनियमितताओं की जांच की मांग की । इस संबंध में उन्होंने पूर्व में कार्यपालन यंत्री एवं अधीक्षण यंत्री को भी पत्र लिखा था लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिला । प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना पदस्थ तत्कालीन अधिकारी पर निर्माण कंपनी को 500 करोड़ रूपये का भुगतान करने हेतु राजनैतिक दबाव बनाया गया लेकिन जब उस अधिकारी ने नियमानुसार न होने के कारण भुगतान करने से इंकार किया तो उस अधिकारी का तुरंत स्थानान्तरण कर पूर्व भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारी को पदस्थ कर निर्माण कंपनी को भुगतान कराया गया । यदि भुगतान प्रक्रिया नियमानुसार हुई थी तो विभाग के पास शेष बचे 400 करोड़ रूपये का भुगतान क्यों नहीं किया गया और यह राशि लेप्स कर दी गई इससे स्पष्ट है कि 20 मार्च के बाद प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता का माहौल था और अधिकारियों को यह भान हो चुका था कि प्रदेश में शीघ्र ही शिवराज जी के नेतृत्व वाली ईमानदार भाजपा सरकार आने वाली है जिस डर के कारण शेष भुगतान नहीं किया गया । क्रय की गई सामग्री किस साधन से परिवहन की गई इसकी भी कोई जानकारी नही दी गई । प्राप्त सामग्री की जांच एवं माप अन्य संभाग के अधिकारियों से करवाई गई । इसी प्रकार अन्य कई अनियमितताओं की जानकारी मिली है आज भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय झांझरी, योगेश सदारंग ने जिला कलेक्टर महोदय से मिलकर आवेदन सौपकर जांच करने का अनुरोध किया ।