नोएडा में वसूली के दौरान 2 SI और 1 कांस्टेबल गिरफ्तार, CM ने नौकरी से बर्खास्त करने के निर्देश दिए
2 SI and 1 constable arrested during recovery in Noida, CM directs sacking
नोएडा में वसूली के दौरान 2 SI और 1 कांस्टेबल गिरफ्तार, CM ने नौकरी से बर्खास्त करने के निर्देश दिए
एमपी साइबर सेल के 3 लोग नोएडा में वसूली करते हुए गिरफ्तार हुए थे। इस मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कदम उठाया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को नौकरी से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल।आरोपी को बरी करने के बदले पैसे लेने गए एमपी साइबर सेल के 2 एसआई और 1 कांस्टेबल को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद प्रदेश की फजीहत हो रही थी। गिरफ्तारी के बाद ही सभी को सस्पेंड कर दिया गया था। अब सीएम शिवराज सिंह चौहान भी इसे लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। इसमें शामिल सभी पुलिसकर्मियों को उन्होंने सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, तीनों को पहले निलंबित किया गया और बाद में प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कदम उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन तीनों को नौकरी से बर्खास्त किया जाए। इससे पहले एमपी एमपी पुलिस मुख्यालय भोपाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए साई मनोहर ने रविवार को आदेश जारी कर उपनिरीक्षक पंकज साहू, उपनिरीक्षक राशिद परवेज खान और कांस्टेबल आसिफ अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


Comments (0)
Facebook Comments