भाजपा सरकार लाडली बहनों एवं किसानों की सरकार - विवेक बंटी साहू

Due to the scheme of the BJP Madhya Pradesh government, enthusiasm was seen in the dear sisters and farmers everywhere in the village.

भाजपा सरकार लाडली बहनों एवं किसानों की सरकार - विवेक बंटी साहू
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

भाजपा सरकार लाडली बहनों एवं किसानों की सरकार - विवेक बंटी साहू

  • भाजपा  मध्यप्रदेश सरकार की योजना से गांव में हर तरफ लाडली बहनों एवं किसानों में दिखा उत्साह

छिंदवा़ड़ा।  देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का आज महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, छिंदवाड़ा विधानसभा के गांव सिहारो मड़का, डागावानी पिपरिया, कर्वे पिपरिया, भूला मोहगांव तथा चौसरा पहुंचे जहां महिलाओं ने जिलाध्यक्ष जी का तिलक लगाकर स्वागत किया साथ ही लाडली बहना बनने पर उत्साह एवं उमंग से भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने केन्द्रीय मंत्री एवं छिंदवाड़ा के प्रभारी सांसद डॉ. एल. मुरूगन जी की 1 लाख की सांसद निधि से कर्वे पिपरिया में कलामंच निर्माण का भी भूमिपूजन किया ।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि लाडली बहना योजना ने बहनों के जीवन में क्रांति ला दी है । उन्होंने कहा कि आपका भाई प्रदेश का मुख्यमंत्री है अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है जैसा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जैसे-जैसे पैसे की व्यवस्था होती जाएगी यह राशि बढ़कर 3000 रूपये तक होने वाली है । जिन बहनों, माताओं को 600 रूपये पेंशन मिल रही है उन्हें बढ़ाकर शिवराज सरकार ने 1000 रूपये कर दिया है तथा किसान सम्मान निधि के तहत अब हर साल 12000 रूपये किसानों के खाते में पहुंचेंगे इससे गांव के किसान की तस्वीर बदलने में मदद मिलेगी । पहले कांग्रेस की सरकार में तत्कालीन प्रधानमंत्री कहते थे कि मैं 1 रूपये भेजता हूं तो जनता को 15 पैसे पहुंचते है परन्तु नरेन्द्र भाई मोदी जी की भाजपा सरकार 1 रूपये भेजती है तो सीधे उनके खाते में 1 रूपये पहुंचते है । भाजपा सरकार जिले में 16 लाख 60 हजार लोगों को निशुल्क अनाज उपलब्ध करा रही है, 2 लाख 53 हजार किसानों को किसान सम्मान निधि भाजपा सरकार दे रही है तथा आयुष्मान योजना में भी 5 लाख रूपये तक का ईलाज भी मुफ्त किया जा रहा है । भाजपा सरकार ने लोगों का जीवन बदलने का काम किया है । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, मोर्चा जिला महामंत्री अलकेश साव, अन्त्योदय प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक निमेश पटेल, जनपद सदस्य संतोष चन्द्रवंशी, हरीश साहू, संतोष सूर्यवंशी, बसंत चन्द्रवंशी, महेश वर्मा, आत्माराम, कामता चन्द्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।