एमपी के शराब व्यापारियों का बडा फैसला
Liquor Association took a decision against the government on the sale of liquor
लिकर एसोसिएशन ने शराब बिक्री पर लिया सरकार से उलट फैसला
मध्यप्रदेश में कोरोना काल में आमजनता और अपने कर्मचारियों को देखते हुए लिकर एसोसिएशन ने लिया फैसला अभी नहीं खोलना चाहते है शराब की दुकान।
भोपाल।लॉक डाउन 4.0 लगते ही मध्यप्रदेश के शराब व्यापारियों ने बडा फैसला लिया है। संगम ट्रेडर्स लिकर एसोसिएशन ने मध्यप्रदेश में शराब की दुकानें ना खोलने का फैसला लिया है। व्यापारियों ने कोरोना कॉल में आमजनता और अपने कर्मचारियों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। हैरानी की बात तो है कि प्रदेश की सरकार शराब दुकानें खोलना चाहती है और बकायदा इसके लिए आदेश भी जारी किया गया है ।बता दे कि मंगलवार को ही एसोसिएशन के सदस्यों से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की थी
दरअसल, मध्यप्रदेश के शराब व्यापारियों का बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत मध्यप्रदेश में एक भी शराब की दुकान नहीं खुलेंगी। संगम ट्रेडर्स लिकर एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है।संगम ट्रेडर्स लिकर एसोसिएशन ने कहा है कि कोरोना काल में आम जनता और अपने कर्मचारियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।संगम ट्रेडर्स एसोसिएशन के जीएम का कहना है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती तब तक शराब की दुकानें नहीं खोली जाएंगी । वहीं सरकार ने शराब की दुकानें खोलने का आदेश जारी किया है।
संगम ट्रेडर्स एसोसिएशन के जीएम का बयान
इस मामले में कल भी एसोसिएशन के सदस्यों से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की थी, इसी दौरान संगम ट्रेडर्स एसोसिएशन के जीएम का बयान सामने आया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती तब तक शराब की दुकानें नही खोली जाएंगी।


Comments (0)
Facebook Comments