विरोधी से ना आंख झुका कर बात करेंगे, ना आंख उठाकर। हम उनसे आंख मिलाकर बात करेंगे - सिंधिया 

Newly appointed Union Minister Jyotiraditya Scindia explained in detail about foreign policy and achievements through e-contemplation training

विरोधी से ना आंख झुका कर बात करेंगे, ना आंख उठाकर। हम उनसे आंख मिलाकर बात करेंगे - सिंधिया 
रिपोर्ट। एडिटर दीपक कोल्हे

विरोधी से ना आंख झुका कर बात करेंगे, ना आंख उठाकर। हम उनसे आंख मिलाकर बात करेंगे - सिंधिया 

  • ई-चिंतन प्रशिक्षण  के माध्यम से नव नियुक्त केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विदेश नीति एवं उपलब्धियां के बारे में विस्तार से समझाया 
  • 18 अगस्त को होगा दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का छिंदवाड़ा आगमन 

भोपाल/छिंदवाड़ा । केंद्रीय नेतृत्व में जगह मिलने के बाद मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद बढ़ने लगा है। राजधानी भोपाल से प्रदेश के समस्त जिलों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के तेवर बहुत कुछ इशारा कर रहे हैं। दरअसल शनिवार को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए ई-चिंतन शिविर में शामिल हुए थे।

इस दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी बात कहकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। दरअसल ई-चिंतन शिविर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हम विरोधी से ना आंख झुका कर बात करेंगे, ना आंख उठाकर। हम उन से आंख मिलाकर बात करेंगे।

इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को विदेश नीति पर भी संबोधित किया। विदेश नीति पर बोलते हुए ई-चिंतनशिविर के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर भी संबोधन दे चुके हैं। इस दौरान सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को इसमें शामिल किया गया था। इससे पहले BJP के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा  ने भी 2 दिन पहले इसी विषय पर प्रदेश पदाधिकारी को संबोधित करने का काम किया था।

अब एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री Scindia को जिला के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को विदेश नीति समझाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। ज्ञात हो कि BJP केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाने और इसे जनता के बीच में लेकर जाने के लिए एक नया फार्मूला तैयार कर रही है इसके तहत जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मोदी सरकार द्वारा विदेशों में बनाए अपने रिश्ते और विदेश नीति के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का कार्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपा गया था।

केंद्रीय नेतृत्व में जगह मिलने के बाद का यह तेवर BJP के साथ-साथ विपक्षी पार्टियों के लिए भी आश्चर्य का विषय बन चुका है। सिंधिया लगातार सख्त तेवर में नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस के खिलाफ उनके जवाबी हमले कांग्रेस के लिए निश्चित ही चिंता का विषय होंगे।

मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में उपचुनाव  होने हैं। इसको देखते हुए एक तरफ जहां कांग्रेस सिंधिया के इस सख्त रुख के लिए कोई तैयार करने की तैयारी में होगी। वही BJP की तरफ से सिंधिया का यह सख्त रूख उनके लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिले के अलग-अलग स्थानों से अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल के माध्यम से कार्यक्रम को सुना जहां छिंदवाड़ा जिला भाजपा कार्यालय  से  जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, योगेश सदारंग, अंकुर शुक्ला, आईटी प्रभारी दीपक कोल्हे, दिनेश मालवी, मनोज चौरे, मनोहर गेडाम, मोरेश्वर हिवसे, संजय अग्रवाल, विकास राय, बबिता निर्मलकर, मनोज ठाकरे,  अमरसिंग मरावी, राजकुमार बघेल सहित मंडल सदस्य एवं पार्षदगण उपस्थित रहे। 

वही छिंदवाड़ा जिले अन्य विधानसभा सौसर में पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, अजय चौरे, श्रीमती उषा भमोरी, राहुल मोहोड़, दर्शन झाड़े, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधानसभा चौरई से  पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे के साथ शैलेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  हर्रई में जिला कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला मंत्री मनोज नेमा के साथ मंडल अध्यक्ष सुमित गुप्ता महामंत्री योगेश शर्मा पार्षद मंजू प्रसाद तिवारी राजेंद्र चौधरी अजय डेहरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे , इसी क्रम में जुन्नारदेव विधानसभा से माननीय नंदन सहाय ,आशीष ठाकुर सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।  पांढुर्णा से नगर पालिका के अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल जिले की उपाध्यक्ष मीनाक्षी खुरसंगे कार्यक्रम के प्रभारी वैशाली महाले उपस्थित रहे।