काम्प्लेक्स मालिक ने दिखाई दरियादिली, 2 लाख रुपये किराया किया माफ
Complex owner showed generosity, waived 2 lakh rupees.
अब इस काम्प्लेक्स के मालिक ने दिखाई दरियादिली, दुकानदारो का 2 लाख रुपये किराया किया माफ.....
छिन्दवाड़ा- जैसा की सभी जानते है कोरोना महामारी के चलते इससे बचाव और फैलाव को रोकने के मद्देनजर विगत दो माह से भी ज्यादा समय से पूरा देश लॉक डाउन में है, कोरोना के चलते लागु इस लॉक डाउन का सबसे ज्यादा असर अगर किसी पर पड़ा है तो वो है व्यापारी दुकानदार, विगत दो माह से दुकाने बंद होने के चलते ज्यादातर व्यापरियो को बड़ी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है, चाहे बिजली बिल हो या दुकान का किराया दुकाने बंद होने की वजह से इसे चुकाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में व्यापारी को राहत की सबसे ज्यादा आवश्यकता है, सरकार अपनी तरफ से तो हर व्यक्ति की जो हो सके हर संभव मदद कर रही है, उसके बावजूद अभी परेशानिया कम नही है, ऐसे में कई ऐसे लोग भी है जो लोगो को इस कठिन समय में बड़ी राहत दे रहे है बड़ा दिल करते हुए अपना फायदा न देखते हुए विभिन्न माध्यमो से लोगो को राहत पंहुचा रहे है, ऐसी ही दरियादिली दिखाते हुए शहर के परासिया रोड स्थित कुलदेवी प्लाजा के मालिक मानिकराव ढाेके ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए काम्प्लेक्स में मौजूद लगभग तीस दूकानदारो का तीन महीने का आधा किराया माफ कर दिया है जो कि लगभग 2 लाख रू होता है, श्री ढोके ने बताया की उन्हें लॉक डाउन के कठिन समय को देखते हुए कॉप्लेक्स सभी दुकानदारो को बड़ी राहत देते हुए दो माह का आधा किराया माफ़ कर रहे है, इस फैसले के बाद कॉलेक्स में मौजूद सभी दुकानदारो ने कुलदेवी प्लाजा के मालिक के प्रति इस बड़ी राहत के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है, ज्ञात हो की विगत दिनों शहर के पंकज प्लाजा के मालिक पंकज लावले द्वारा भी इसी प्रकार फैसला करते हुए अपने किरायदारो का किराया माफ़ किया है, शहर के ये दोनों ही काम्प्लेक्स मालिको के ये कदम उठाकर मानव सेवा की बड़ी मिसाल पेश की है शहर के अन्य लोगो को भी इससे सीख लेनी चाहिए और इस कठिन समय में जितना संभव हो सके लोगो की मदद के लिए आगे आना चाहिए।





Comments (0)
Facebook Comments