पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने वर्क्षारोपण कर मनाया जन्मदिवस
BJP's Ex. Mandal president Arun Sharma celebrated birthday by holding a chest
पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने वर्क्षारोपण कर मनाया जन्मदिवस ......
छिंदवाड़ा । स्वदेशी जागरण एवं पर्यावरण का संदेश देकर 100 फलदार एवं छायादार पौधे रोपण के साथ मनाया अपना जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा द्वारा परशुराम वाटिका में वृक्षारोपण स्वदेशी के संदेश देकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाया गया एवं सभी को स्वदेशी शपथ दिलाकर जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध करने हेतु संदेश दिया। पर्यावरण एवं जल संरक्षण कार्य से निरंतर जुड़े रहने वाले भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में हमें प्रकृति की ओर ही जाना होगा जिससे हम प्रकृति संरक्षण करते हुए आगामी समय में आने वाली विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से बच सकें पेड़ पौधे लगाना वर्तमान की महती आवश्यकता है आने वाले समय में बारिश के पानी को संरक्षित भी किया जाना जरूरी है फलदार और छायादार पौधे रोपे जाने से आने वाली पीढ़ी को लाभ मिलेगा इस अवसर पर धर्मेंद्र मिगलानी अभिलाष गोहर, शैलेंद्र बघेल, योगेश सदारंग, मनोज चौरे, डॉक्टर चौरे, प्रतीक दामोदर, पप्पू ठाकुर, राजेश बेस, जित्तू चौहान, संदीप चौहान, रत्नाकर अवारे, आशीष द्विवेदी, शैलेंद्र यादव, अभिषेख गुप्ता, इंद्रजीत पटेल, परक मिगलानी, कुणाल शर्मा, सुमित दीक्षित सहित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मना कर अपने नेता को बधाई दी एवं वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया ।


Comments (0)
Facebook Comments