पुलिस सडक़ों पर निभा रही फर्ज.... हम बाहर है आपके लिए आप घर पर रहे अपनो के लिए....

Police is doing duty on roads, we are out for you, you are at home for yourself

पुलिस सडक़ों पर निभा रही फर्ज.... हम बाहर है आपके लिए आप घर पर रहे अपनो के लिए....
रिपोर्ट - संजय राय, चौरई

पुलिस सडक़ों पर निभा रही फर्ज....
हम बाहर है आपके लिए आप घर पर रहे अपनो के लिए....


चौरई - कोरोना वायरस के घातक संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस सडक़ों पर जी-जान से अपना फर्ज निभा रही है, पुलिस द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है ताकि लोग अपने घर पर ही रहे लेकिन लोग कोरोना जैसी गंभीर संक्रमण से होने वाले खतरे को लेकर अब भी लापरवाह बने हुए है। चौरई में लॉक डाउन का पालन कराने के लिए कई बार पुलिस को सख्त होना पड़ा। शहर में लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए पुलिस की ओर से जगह-जगह चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। सभी प्वाइंटो पर पुलिसबल तैनात कर दिया गया। पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, तहसील स्टाफ, नगरपालिका स्टाफ, चौरई का सहायता ग्रुप एवं नगर के अन्य समाज सेवक भी जनता क‌र्फ्यू के दौरान सब अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में लगे हुए है। प्रशासन ने अपना काम किया और डॉक्टर अपना काम कर रहे थे। लेकिन इस परिस्थिति के बीच कोरोना वायरस संक्रमण के डर के बीच पुलिस का पहरा भी देखने को मिला। यह स्थिति ऐसी है कि वहां पर ड्यूटी देने वालों को संक्रमण की ज्यादा संभावना है। लेकिन इस डर के बीच नागरिक अस्पताल के वार्ड में पुलिसकर्मियों की टीम तैनात कर दी गई। उनकी निगरानी में मरीजों को स्वास्थ्य विभाग देखरेख कर रहा है। जागरूकता संदेश के माध्यम से चौरई थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने कहा कि किसी को भी घबराने की अवश्यकता नही हैं जिस किसी को भी भोजन,पानी, स्वास्थ्य की आवश्यकता होगी प्रशासन ऐसे लोगो की हर संभव मदद करने को तैयार हैं।बस आप लोग बेवजह अपने घरों से बाहर न निकले अपना एवं बच्चों का ख्याल रखें मास्क एवं सेनेटाइजर का लगातार उपयोग करते रहें।

थाना प्रभारी एवं उनके कर्मवीर लोगो को संदेश देते नजर आ रहे हैं। हम बाहर है आपके लिए ,आप घर पर रहे अपनो के लिए मत घबराना प्यारे, हम सब साथ तुम्हारे।

जैसे तरह-तरह के संदेशों के माध्यम से लोगो को जागरूक करने में लगे हुए है ताकि लोग उनकी बातें समझे एवं कोरोना जैसी गम्भीर बीमारी से बचे रहे।