एक बार फिर शुरू हुई ये दो योजनाएं, सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात
I pray to God to shower blessings and blessings on my daughters. There should never be a thorn in their feet, there should never be tears in their eyes.
एक बार फिर शुरू हुई ये दो योजनाएं, सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात
मैं भगवान से ये प्रार्थना करता हूं कि मेरी बेटियों पर कृपा और आशीर्वाद बनाए रखना। इनके पांव में कभी कांटा न लगे, इनकी आंखों में कभी आंसू न आएं।
भोपाल। मध्य प्रदेश में आज का दिन एक बार फिर यादगार बन गया। प्रदेश सरकार ने दो योजनाओं को आज से फिर शुरुआत कर दी। एक है “लाड़ली लक्ष्मी योजना” (Ladli Laxmi Yojana) और दूसरी है “मां तुझे प्रणाम” योजना (Maa Tujhe Pranam Yojana)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने आज सोमवार 2 मई 2022 को इसकी भोपाल (Bhopal News ) के रविंद्र भवन में शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेटियों को वाघा बॉर्डर ले जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस विशेष मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद थी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि मेरे दिमाग में कल्पना आई थी कि बेटी पैदा हो तो लखपति पैदा हो। आज प्रदेश में 43 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हैं। मैं भगवान से ये प्रार्थना करता हूं कि मेरी बेटियों पर कृपा और आशीर्वाद बनाए रखना। इनके पांव में कभी कांटा न लगे, इनकी आंखों में कभी आंसू न आएं।
उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी का मतलब है बड़ा लक्ष्य तय करना। आत्मविश्वास से भरा रहना। हम जैसा सोचते और करते हैं तो वैसा ही बन जाते हैं। इसलिए कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। उन्होंने कहा कि मां तुझे प्रणाम योजना के तहत अपने गांव की माटी ले जाकर सैनिकों का तिलक करेंगे, उनसे चर्चा करेंगे। जब आएंगे तो शहीदों के लहू से पवित्र माटी का तिलक लगाकर आएंगे। हम ये संकल्प भी लें कि जरूरत पड़ी तो मां भारती की रक्षा के लिए सर्वस्व समर्पण कर देंगे।
सीएम शिवराज ने सम्बोधन के बाद खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Sports and Youth Welfare Minister Yashodhara Raje Scindia, ) के साथ वाघा बॉर्डर जा रही लाड़ली लक्ष्मी बेटियों की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मीडिया से बात करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज दो योजनाओं का संगम है। एक जो हमारे हृदय से निकली है लाड़ली लक्ष्मी योजना और दूसरी मां तुझे प्रणाम योजना, जो भारत माता के प्रति देशभक्ति का भाव पैदा करने के उद्देश्य से शुरु हुई है। आज लाड़ली लक्ष्मी बेटियां मां तुझे प्रणाम योजना के तहत वाघा बार्डर जा रही हैं। सभी को मेरी तरफ से बहुत बहुत शुभकामनाएं।


Comments (0)
Facebook Comments