मवेशियों से भरा दस चक्का लूटकर फरार होने वाले आरोपी धराये, पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार
Accused who escaped by robbing ten wheels full of cattle, police arrested from Maharashtra
मवेशियों से भरा दस चक्का लूटकर फरार होने वाले आरोपी धराये, पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार, मशरुका बरामद
छिन्दवाड़ा। जिले के थाना लोधीखेडा क्षेत्रान्तर्गत राजना घाट में विगत दिनों मवेशियों से भरा ट्रक लूट कर फरार होने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शनिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में पुलिस अधिक्षक विवेक अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पुरे मामले का खुलासा किया, ज्ञात हो की चार नवंबर की सुबह प्रार्थी संतलाल पिता मेहत्तरसिंह धुर्वे उम्र निवासी ग्राम दारोट खुर्द थाना घंसौर जिला सिवनी अपने स्वय के ट्रक से अपने साथी कंडक्टर बालचंद लेबर सगीर व रिजवान के साथ ग्राम चिरई डोगरी जिला मंडला से 19 नग भैस के पाड़े लोड करके जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र लेजा रहा था, उसी दौरान जाते समय रास्ते में राजना चेक पोस्ट के पास मेहराखापा गांव के आगे राजना घाट के उपर अज्ञात आरोपी जो की एक सफेद रंग की इंडिका कार से पीछा करते हुये आये थे और गाड़ी ट्रक के सामने अड़ाकर ट्रक को रुकवा लिया था और ट्रक में सवार चारों लोगो के मोबाइल छीन कर सभी को जबरदस्ती कार में बैठाकर पांडुर्णा रोड़ पर ले गए जहा आरोपियों ने ट्रक कंडेक्टर और दोनों लेबर को उतार दिया और फिर पुनः ड्राइवर को ट्रक के पास लेकर आये और मारपीट कर (दस हजार रूपये नगद व दस चक्का ट्रक 19 नग भैस के पाढ़े सहित जबरन छीनकर फरार हो गए थे, जिसके बाद पीड़ित ड्राइवर ने तत्काल थाने पहुचकर पुरे घटना की जानकारी पुलिस को दी, प्रार्थी की रिपोर्ट पर लूट का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने ममाले को विवेचना में लिया, वारदात की सुचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार उईके और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सौंसर श्री सुरेश पाल सिंह एवं निरीक्षक भूपेन्द्र गुलबांके व चौकी प्रभारी पिपला नारायणवार उनि. धर्मेन्द्र कुशराम, चौकी प्रभारी रेमण्ड उनि पेमेन्द्र जैतवार चौकी प्रभारी बड़चिचोली उनि जितेन्द्र यादव को तत्काल अनुसंधान कर अज्ञात आरोपीगण की पतासाजी कर गिरफ्तार किये जाने हेतु दिशा निर्देश दिये गए, प्रकरण में अज्ञात आरोपीगण के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं थे, बावजूद आरोपीगणों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों पर (दस हजार) रूपये का ईनाम उद्घोषित करने के साथ तत्काल विभिन्न टीमों का गठन किया गया, पुलिस अधीक्षक द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में लगातार घरपकड़ व संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने व नियंत्रण हेतु पूर्व में दिये गये निर्देशानुसार पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी संसाधनों व मुखबिर तंत्र सक्रिय कर साक्ष्य संकलित किये गये और संदिग्धों से निरन्तर सधन व सूक्ष्मता से पूछताछ की गई, इसी बिच सही सूत्र मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुये विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा दिन रात कड़ी मेहनत और निरन्तर राज्य एवं राज्य को बाहर जाच पड़ताल के दौरान बड़ी कामयाबी मिली और घटना में प्रयुक्त टाटा इडिका कार के मालिक तक पहुचने में सफलता हाथ लगी, जिसके बाद कार मालिक शकील अहमद पिता सगीर अहमद निवासी कामगार नगर कपिल नगर, नागपुर से कड़ाई से पूछताछ की गई, पुछताछ के दौरान शकील ने अपने दो साथी सज्जाद हुसैन, सोनू उर्फ सुनील शेंडे के साथ लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जुर्म काबुल ने के बाद तीनों आरोपीयो को पुलिस ने नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से घटना में लूटा गया दस चक्का ट्रक, 19 नग मैस के पाड़े (बोदा), लूटा हुआ एक मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त टाटा इडिका कार और लुटे गए दस हजार रुपये नगद जपत किये, इस पुरे मामले का शनिवार को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया।
आरोपियों की घर पकड़ में इनकी रही मुख़्य भूमिका
थाना प्रभारी लोधीखेडा भूपेन्द्र गुलबाके, चौकी प्रभारी पिपला नारायणवार उनि धर्मेन्द्र कुशराम, चौकी प्रभारी रेमण्ड उनि बमेन्द्र जैतवार, चौकी प्रभारी बड़चिचोली उनि जितेन्द्र यादव, आरक्षक मनीष टेमरे, अखिलेश प्रताप, भाग्यश्री, आदित्य रघुवंशी और शिवकरण पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही, पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल द्वारा कार्यवाही करने वाली सम्पूर्ण पुलिस टीम को पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।


Comments (0)
Facebook Comments