अहिरवार समाज संघ की मध्य प्रदेश शाखा का नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न - दिलीप बने प्रदेश सचिव

The oath ceremony of the newly appointed office bearers of the Madhya Pradesh branch of Ahirwar Samaj Sangh concluded - Dilip became State Secretary

अहिरवार समाज संघ की मध्य प्रदेश शाखा का नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न - दिलीप बने प्रदेश सचिव
रिपोर्ट। दीपक कोल्हे, एडिटर

अहिरवार समाज संघ की मध्य प्रदेश शाखा का नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ  ग्रहण समारोह संपन्न - दिलीप बने प्रदेश सचिव 

भोपाल। अहिरवार समाज संघ की मध्य प्रदेश  नवनियुक्त कार्यकारणी घोषित की गई।  कार्यक्रम भोपाल के गांधी भवन स्थित जयप्रभा हॉल में  बड़ी संख्या की उपस्थिति के बीच संपन्न किया गया, जिसमे अहिरवार समाज संघ की मध्यप्रदेश शाखा में  नवनियुक्त व पदोन्नत पदाधिकारियों का शपथ समारोह आयोजित किया गया। 
प्रदेश भर के सभी जिलों से भारी संख्या में कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित रहे नीमच, मंदसौर, छतरपुर, भोपाल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, रायसेन सहित  टीकमगढ़ आदि जिलों  से लोग उपस्थित हुए एवं अहिरवार समाज संघ की आय व्यय व सदस्यों की जानकारी दी । नवनियुक्त प्रांतीय ,संभागीय ,जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी इस समक्ष शपथ ग्रहण पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष एम एल  वर्मा, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एन एस वर्मा , युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहीरवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार आदि लोगों ने शपथ ग्रहण किया । जिसमें राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ देवेंद्र सूर्यवंशी ,राष्ट्रीय सचिव व  मध्य प्रदेश प्रभारी हनुमत बौद्ध, प्रदेश सचिव दिलीप अहिरवार, पंकज अहिरवार, सुरेन्द्र सिंह बौद्ध , हरि प्रसाद चौधरी, किशन अहिरवार ,परसराम अहिरवार ,भगवत अहिरवार ,धनराज निर्सले , प्रदीप अहिरवार आदि लोग उपस्थित हुए। 

समाज के लिए अभिशाप मृत्यु भोज के प्रति लिया संकल्प

अहिरवार समाज संघ की मध्य प्रदेश  नवनियुक्त कार्यकारणी  एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओ ने मृत्यु भोज, नशा मुक्ति एवं रूढ़िवादी परंपरा को बंद करने का संकल्प भी लिया।