पुरानी पेंशन बहाली के साथ-साथ विभिन्न मांगों के लिए कर्मचारियों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष किया प्रदर्शन

Along with restoration of old pension, employees demonstrated in front of Gandhi statue for various demands

पुरानी पेंशन बहाली के साथ-साथ विभिन्न मांगों के लिए कर्मचारियों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष किया प्रदर्शन
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे
पुरानी पेंशन बहाली के साथ-साथ विभिन्न मांगों के लिए कर्मचारियों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष किया प्रदर्शन

पुरानी पेंशन बहाली के साथ-साथ विभिन्न मांगों के लिए कर्मचारियों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष किया प्रदर्शन

  • मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा किया गया उपवास .
  • कर्मचारियों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष "हम होंगे कामयाब" गीत गया .

 

छिंदवाड़ा ।  मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जिला पंचायत प्रांगण में गांधी प्रतिमा के समक्ष जिले के समस्त संगठनों के पदाधिकारी, शिक्षक गणों समस्त कर्मचारी साथियों एवं संयुक्त मोर्चा के सदस्य ने मिलकर गांधी जी को पुष्पहार, माल्यार्पण सभी पदाधिकारी द्वारा किया जा कर, मांगों के संबंध में, शक्ति गीत हम होंगे कामयाब सभी के द्वारा सामूहिक रूप से गाया गया एवं मांगों के संबंध में सभी ने एक साथ नारे लगाए । गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात, जिलाध्यक्ष सतीश गोंडाने के नेतृत्व में कर्मचारियों की मूलभूत मांग पुरानी पेंशन की बहाली, प्रथम नियुक्ति दिनांक से राज्य शिक्षा सेवा में सम्मिलित हुए कर्मचारियों को वरिष्ठता का लाभ, लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को मंत्रालय इन कर्मचारियों की तरह  समय मांन  वेतनमान,  कर्मचारियों की मांगे, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और आउट सोर्स एस कर्मचारियों को शासन के अन्य कर्मचारियों की तरह नियमितीकरण का लाभ, व्यक्तियों के नाम परिवर्तित कर कार्यालय सहायक किया जाना, वन विभाग स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग राजस्व सहकारिता पंचायत नगरी निकाय, के साथ-साथ अन्य विभागों के कर्मचारियों को उनकी वरिष्ठता एवं वेतनमान के आधार पर पद नाम परिवर्तन करते हुए पदोन्नति का लाभ, क्रमोन्नति एवं समय मान वेतनमान के आदेश तत्काल जारी किए जाने, के साथ-साथ अन्य छोटी-बड़ी मांगो के लिए आज उपवास रखकर गांधी भजन गाते हुए धरना प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम के दौरान अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष सतीश गोंडाने द्वारा प्रेस से बात करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया कि प्रदेश के  335000  से अधिक, शिक्षकों कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की जाकर उन्हें, इसका लाभ प्रदान किया जाए। पेंशन बहाली के संबंध में उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2005 के बाद से 335000 से अधिक,  अधिकारी शिक्षक कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी जिसमें (आईएएस आईपीएस आईएफएस एवं सभी राजपत्रित प्रथम श्रेणी द्वितीय श्रेणी के अधिकारी भी शामिल है), नई पेंशन स्कीम में जुड़े हुए हैं और इनकी सैलरी से अंशदान के रूप में 10% राशि काटी जाती है और सरकार 14% राशि अपनी तरफ से, अंशदान देती है । कर्मचारी का एनपीएस का पैसा ,शेयर मार्केट में शासन द्वारा लगाया जा रहा है ,कर्मचारियों का भविष्य शेयर मार्केट के ऊपर निर्भर हो गया है । रिटायरमेंट होने पर 60% राशि कर्मचारी को नगद दी जाती है, शेष 40% राशि की ब्याज से प्राप्त राशि से,  पेंशन के रूप में कर्मचारी को दी जाती है और यह राशि ₹7000 से ज्यादा नहीं होती, पुरानी पेंशन स्कीम में रिटायरमेंट के समय की सैलरी के करीब ,आधी रकम पेंशन के रूप में मिलती थी, जबकि नई पेंशन स्कीम में निश्चित पेंशन की कोई गारंटी नहीं है ।पुरानी पेंशन स्कीम में रिटायर कर्मचारियों को भी हर 6 महीने में मिलने वाले महंगाई भत्ता भी मिलता था ,लेकिन नई स्कीम में इसकी व्यवस्था नहीं है। नई पेंशन स्कीम में भी कर्मचारी की मौत पर परिजनों को बहुत ही कम पेंशन मिलती है ,लेकिन योजना में जमा पैसा सरकार ले लेती है नई पेंशन स्कीम से शेयर मार्केट के आधार पर, जो पैसा मिलता है उस पर भी टैक्स देना पड़ता है नई पेंशन स्कीम में 60 फ़ीसदी फड रिटायरमेंट के समय कर्मचारी को मिल जाता है लेकिन 40 फिसदी भी सरकार निवेश करती है और उसके आधार पर हर महीने की पेंशन मिलती है जो कि काफी कम है। इसलिए इस व्यवस्था को समाप्त कर, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग को शीघ्र, पूर्ण किए जाने का निवेदन भी उन्होंने किया । वर्षों से रुकी पदोन्नति की कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जाए, 30,000 से अधिक अधिकारी कर्मचारी सेवानिवृत्त, बिना पदोन्नति के हो गए हैं और उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है वर्तमान में भी काफी संख्या में कर्मचारी बिना पदोन्नति के,रिटायरमेंट हो रहे हैं पदोन्नति की नई नीति शीघ्र बनाए जाने का आग्रह किया गया ,साथ ही विभिन्न कर्मचारी संवर्गों की लंबित  मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाए अन्यथा समयअवधि में मांग पूरी नहीं होने पर, आगामी समय में प्रांतीय आवाहन पर अधिकारी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे ।उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन राघवेंद्र वसूले उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष द्वारा करते हुए समय-समय पर अपनी मांगों के संबंध में उपस्थित साथियों के माध्यम से नारे लगवा कर, उर्जा में वातावरण बनाए रखा उपस्थित प्रति वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश खरे के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने की रूपरेखा बनाई गई पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिलाध्यक्ष विनोद डेहरिया द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए आगामी दिनों में किस तरह आंदोलन को प्रभावशाली एवं उग्र बनाया जाएगा इसकी रणनीति के बारे में बातें रखी गई, संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष सतीश गोंडाने जी के द्वारा प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ।  साथ ही यह मांग रखी गई कि उक्त ज्ञापन की प्रति मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव एवं मुख्यमंत्री महोदय को भिजवाने का कष्ट करेंगे, जिस पर प्रशासनिक अधिकारी ने यह आश्वासन दिलाया कि आपकी सभी मांगों से शासन प्रशासन एवं मुख्यमंत्री महोदय को अवगत करा दिया जाएगा ।  अंत में 21 सूत्री मांगों का ज्ञापन गांधी जी की प्रतिमा पर अर्पित किया गया।धरना स्थल पर मोहखेड़ की भजन मंडली द्वारा गांधी भजनों की प्रस्तुति के माध्यम से धरना स्थल में रोचक एवं उर्जा बनाए रखने का कार्य किया गया । कार्यक्रम को हेमंत चांद , मुकेश खरे ,प्रमोद शर्मा, राधवेंद्र वसूले, राजेश साहू, राजिके  कुरैशी, सजीर कादरी, संजय सिन्हा, अरविंद भट्ट, रमेश शर्मा, अनिल शर्मा, ताराचंद भलावी, महेश भादे, विनोद डेहरिया, विनोद मालवीय, आरिफ कुरैशी, नारायण  ढाकने, जयेश भारद्वाज, संजय डेहरिया अनिल शर्मा राजेश जैन सुनील चौरसिया राजेश डेहरिया  दिनेश धाकरिया मोहम्मद आरिफ कुरेशी, चंद्रेश विश्वकर्मा राजेश सोनी, मतीन कुरेशी, भू शंकर डेहरिया एवं सभी ब्लॉक अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एवं संयुक्त मोर्चा में शामिल , सिविल न्यायालय के कर्मचारियों सहित,सभी 60 सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।