मध्य प्रदेश  के 43 जिलों के 214 नगरीय निकाय में 20 जुलाई को मतगणना, आयोग की तैयारियां पूरी

State Election Commissioner Basant Pratap Singh said that all preparations for counting of votes have been completed. On July 20, counting of votes will be held in 5 municipal corporations, 40 municipal councils and 169 municipal councils.

मध्य प्रदेश  के 43 जिलों के 214 नगरीय निकाय में 20 जुलाई को मतगणना, आयोग की तैयारियां पूरी
CTN BHARAT

मध्य प्रदेश  के 43 जिलों के 214 नगरीय निकाय में 20 जुलाई को मतगणना, आयोग की तैयारियां पूरी

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि मतगणना की सभी तैयारियॉं पूरी कर ली गयी हैं। 20 जुलाई को 5 नगरपालिक निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषद में मतगणना होगी।

भोपाल । मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव को लेकर ताजा अपडेट है।रविवार 17 जुलाई को 44 जिलों के 133 नगरीय निकायों के नतीजों के बाद अब 20 जुलाई को 43 जिलों के 214 नगरीय निकाय में सुबह 9 बजे से मतगणना होगी और परिणाम घोषित किये जायेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि मतगणना की सभी तैयारियॉं पूरी कर ली गयी हैं। 20 जुलाई को 5 नगरपालिक निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषद में मतगणना होगी।

नगरपालिक निगम कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना में 20 जुलाई को मतगणना होगी। साथ ही इसी दिन नगरपालिका परिषद बैरसिया, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, रायसेन, बेगमगंज, मंडीदीप, आष्‍टा, सिरोंज, खरगोन, बड़वाह, सनावद, शिवपुरी, चंदेरी, चौरई, परासिया, बालाघाट, महिदपुर, खाचरौद, नागदा, जावरा, शुजालपुर, आगर-मालवा, देवरी, बीना, नौगांव, महाराजपुर, हटा, टीकमगढ़, सीधी, मैहर, नर्मदापुरम, पिपरिया, सिवनी मालवा, मुलताई, धनपुरी, अनूपपुर, पसान, भिंड, गोहद और सबलगढ़ में मतगणना होगी।

नगर परिषद कुरावर, बोड़ा, पचोर, खिलचीपुर, जीरापुर, माचलपुर, तलेन, छापीहेड़ा, सांची, गैरतगंज, औबेदुल्‍लागंज, सुल्‍तानपुर, उदयपुरा, जावर, कोठरी, इछावर, नसरूल्‍लागंज, बुदनी, रेहटी, शाहगंज, कुरवाई, लटेरी, शमशाबाद, कसरावद, करही पाड़ल्‍याखुर्द, बिस्‍टान, मूंदी, पंधाना, माण्‍डवा, मेघनगर, ठीकरी, निवाली बुजुर्ग, चाचौड़ा बीनागंज, कुंभराज, आरोन, मधुसूदनगढ़, बैराढ़, कोलारस, करेरा, पिछोर, पोहरी, मगरौनी, मुंगावली, ईसागढ़, पिपरई, भांडेर, सेवढ़ा, इंदरगढ़, शाहपुरा, मझौली, कटंगी, पाटन, बड़कुही, लोधीखेड़ा, पिपलानारायणवार, चांदामेटा बुटारिया, बिछुआ, चांद, न्‍यूटन चिखली, छपारा, केवलारी, कटंगी, लांजी, बरही, तराना, माकड़ोन, उन्‍हेल, नयागांव, जावद, डिकेन, रतनगढ़, सिंगोली, सरवनिया, महाराज, मनासा, कुकड़ेश्‍वर, रामपुरा, अठाना, नामली, पिपलौदा, बड़ावदा, धामनोद, पानखेड़ी, अकोदिया, पोलायकलाँ, कानड़, नलखेड़ा, सुसनेर, सोयतकलाँ, बड़ागांव, मल्‍हारगढ़ में।

इसके अलावा नारायणगढ़, पिपल्‍यामंडी, सीतामऊ, शामगढ़, सुवासरा, भानपुरा, गरोठ, भैंसेदा, टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्‍छ, पीपलरावाँ, बंडा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन, बांदरी, बरोदियाकलां, बारीगढ़, लवकुश नगर, चन्‍दला, मढ़ीमलहरा, बिजावर, सटई, बड़ामलहरा, धुवारा, बक्सवाहा, प‍टेरा, तेंदूखेड़ा, बड़ागांव धसान, कारी, जतारा, पलेरा, लिधौरा, जैरोन, पृथ्‍वीपुर, पवई, अमानगंज, गुन्‍नौर, गोविन्‍दगढ़, गुढ़, मनगंवा, सिरमौर, बैकुण्ठपुर, सेमरिया, त्‍यौंथर, चाकघाट, डभौरा, मझौली, चुरहट, रामपुर नैकिन, नागौद, रामपुर बघेलान, न्‍यू रामनगर, अमरपाटन, कोटर, बनखेड़ी, माखननगर, भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी, बैतूल बाजार, ब्‍योहारी, खांड, बकहो, मानपुर, बनगवाँ (राजनगर), डोला, डूमरकछार, फूफ, अकोड़ा, मौ, मेहगांव, गोरमी, मालनपुर, विजयपुर, बानमोर, झुण्‍डपुरा, कैलारस और जौरा में भी मतगणना होगी।

अब तक जारी हो चुके है 11 नगरपालिक निगम, 36 नगरपालिका, 86 नगर परिषद के नतीजे

नगरपालिक निगम भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना में मतगणना होगी। इसी दिन नगरपालिका परिषद राजगढ़, ब्‍यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारासिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, लहार, श्‍योपुर, पोरसा और अंबाह ।

नगर परिषद खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाड़ी, बरेली, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महुगांव, मानपुरा, राउ, सांवेर, बदनावर, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खनियाधाना, रन्‍नौद, शाढोरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़ाघाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, साईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, आलोट, ताल, मक्‍सी, बडो़द, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्‍या, कन्‍नौद, सतवास, लोहारदा, काटाफोड़, खातेगांव, नेमावर, शाहपुर, बिलहरा, सुरखी, खजुराहो, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिं‍डोरिया, बल्‍देवगढ़, खरगापुर, निवाड़ी, तरीचरकला, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेन्‍द्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकूट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर, खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौरोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन और बड़ौदानगर परिषद ।