रानू मंडल की ट्रोलिंग पर आया हिमेश रेशमिया का रिएक्शन
रानू मंडल को ट्रोल किए जाने पर बोले हिमेश, यह स्टार्स की सफलता का हिस्सा, इसके लिए भी तैयार रहें
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर बैठकर लता मंगेशकरकी आवाज में गाना गाने वाली रानू मंडल (Ranu Mondal) अपने इस टैलेंट को लेकर रातोरात ही सुपरस्टार बन गईं थी. अपने एक वीडियो के चलते रानू मंडल ने पूरे देश में अपनी दमदार पहचान बना ली. इसके बाद रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाने का मौका दिया. देखते ही देखते रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजर बसर करने वाली महिला बुलंदियों की ऊंचाइयां छूने लगीं, हालांकि, सेलेब्रिटी बनने के बाद रानू मंडल को कई बार ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा था. इंटरनेट सेंसेशन कभी अपने मैकअप को लेकर तो कभी मीडिया से बदसलूकी को लेकर खूब ट्रोल हुई थीं.

रेशमिया ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस मामले में उन्हें खुद अपना बयान देना चाहिए, जो शायद उन्होंने अब तक नहीं दिया है। ऐसे में मुझे इस पर बोलने का बिल्कुल हक नहीं है। हां, मुझे यह जरूर लगता है कि जब आप स्टार बन जाते हैं और आपको बहुत सारा प्यार मिलने लगता है तो इस तरह की चीजों (ट्रोल) के लिए भी तैयार रहना पड़ता है।'


Comments (0)
Facebook Comments