कमलनाथ ने बदली अपनी ट्विटर पर प्रोफाइल पिक्चर, हाईकमान के पास पहुंची थी शिकायत  

Kamal Nath changed his profile picture on Twitter, complaint was reached to high command

कमलनाथ ने बदली अपनी ट्विटर पर प्रोफाइल पिक्चर, हाईकमान के पास पहुंची थी शिकायत  
रिपोर्ट - ब्यूरो CTN भारत, भोपाल 

कमलनाथ ने बदली अपनी ट्विटर पर प्रोफाइल पिक्चर, हाईकमान के पास पहुंची थी शिकायत  

भोपाल।  कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया था, इस दौरान पूरी भाजपा के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी भगवामय नजर आए थे। कमलनाथ ने ना सिर्फ अपने घर पर हनुमान चालीसा का पाठ करवाया था बल्कि अपने टि्वटर अकाउंट का कवर पेज भी बदल दिया था,   5 अगस्त को उन्होंने भगवा पहनकर एक धार्मिक स्थल की अपनी तस्वीर लगाई थी। इस पर केरल के सांसद टीएन प्रतापन कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर शिकायत की थी, जिसके बाद श्री नाथ ने एक बार फिर अपनी प्रोफाइल को बदलते नजर आये ।