मराठी लोकधारा रंगयात्रा कार्यक्रम 

Marathi Lokdhara Rangayatra Program

मराठी लोकधारा रंगयात्रा कार्यक्रम 
रिपोर्ट - दीपक कोल्हे (एडिटर )

मराठी लोकधारा रंगयात्रा कार्यक्रम 

आगामी 14 एवं 15 मार्च 2020 को मराठी भाषा के प्रोत्साहन हेतु मध्यप्रदेश शासन के मराठी साहित्य अकादमी भोपाल के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें 14 मार्च को मराठी भाषा के उभरते संगीत कलाकारों का गायन का आयोजन किया जायेगा । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संजय औरंगाबादकर ने बताया की  मराठी संगीत के लिए मुंबई से श्री प्रशांत काळुंद्रेकर एवं इंदौर से सुश्री कनकश्री भट्ट अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत करेंगे । ज्ञात हो कि दोनो ही कलाकार मराठी चैनल पर प्रसिद्ध सुर नवा व्यास कार्यक्रम में भाग ले चुके है । इसी के साथ दूसरे दिन 15 मार्च को मुंबई की कलारंजन संस्था द्वारा मराठी संस्कृति में होने वाले नृत्य जैसे कोली नृत्य, लावणी, गोंघल एवं अन्य शैली के नृत्यों की प्रस्तुति देगें । 

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष  विजय चौधरी  एवं मध्यप्रदेश कृषक सलाहकार परिषद के सदस्य विश्वनाथ ओक्टे उपस्थित होंगे

स्थानीय संयोजक के रूप में निनाद ललित कला समिति महाराष्ट्र मंडल, रेणुका महिला मंडल एवं नाट्यगंगा छिन्दवाड़ा रहेंगे एवं विशेष सहभाग समस्त मराठी भाषी समाज छिन्दवाड़ा का होगा I