कोरोना से हारी BJP विधायक किरण माहेश्वरी, इलाज के दौरान निधन, पार्टी में शोक लहर 

BJP MLA Kiran Maheshwari lost from Corona, died during treatment, mourning wave in the party

कोरोना से हारी BJP विधायक किरण माहेश्वरी, इलाज के दौरान निधन, पार्टी में शोक लहर 

कोरोना से हारी BJP विधायक किरण माहेश्वरी, इलाज के दौरान निधन, पार्टी में शोक लहर 

जयपुर। कोरोना (COVID-19) का कहर अब भी खत्म नही हुआ है। लगातार नेताओं के निधन की खबरें सामने आ रही है। अब राजस्थान (Rajasthan) के राजसमंद से भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी (Kiran Maheshwari ) कोरोना से जिंदगी की जंग हार गई है।देर रात गुरुग्राम (Gurugram) के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक लहर दौड़ गई है। पीएम और लोकसभा स्पीकर ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों राजसमंद विधायक माहेश्वरी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था, देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। माहेश्वरी के निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला  समेत बीजेपी -कांग्रेस  के कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

ऐसा रहा राजनैतिक सफर
-29 अक्टूबर 1961 को मध्यप्रदेश के रतलाम में जन्म।
-राजस्थान की एक प्रमुख राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता ।
-बॉम्बे विश्वविद्यालय, केटरिंग कॉलेज, दादर, मुंबई और आईआईसीटी-उदयपुर से शिक्षा।
-24 साल की उम्र में विश्व हिंदू परिषद की गंगाजल यात्रा में भाग ।
-1992 में अयोध्या कार सेवा और 1993 में दिल्ली रैली से राजनीति में अपनी प्रतिबद्धता दिखायी।
-1994 में उदयपुर नगर परिषद की सभापति चुनी गई।
-महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के उत्थान के लिए महिला सहकारी बैंक की स्थापना की। यह बैंक महिला मुक्ति का अग्रणी संगठन बना।
-2004 में मेवाड़ में कांग्रेस की दिग्गज नेता गिरिजा व्यास को हराकर उदयपुर-राजसमंद निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीता।
-2013 में वे फिर से राजसमंद से विधायक चुनी गईं और वसुंधरा राजे सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री बनीं।
-अखिल भारतीय महेश्वरी महासभा, भारत विकास परिषद, मृगेंद्र भारती, वैश्य महासम्मेलन, इंडियन लायंस परिसंघ और सावरकर स्मृति जैसे कई संगठनों में सक्रिय रहीं