संस्कृति मंच पर दिखी प्रतिभा की झलक, स्टार डांस एंड म्यूजिक कॉम्पिटिशन का हुआ रंगारंग समापन

Glimpses of talent seen on the culture stage, the star dance and music competition has a colorful ending

संस्कृति मंच पर दिखी प्रतिभा की झलक, स्टार डांस एंड म्यूजिक कॉम्पिटिशन का हुआ रंगारंग समापन
CTN BHARAT

संस्कृति मंच पर दिखी प्रतिभा की झलक, स्टार डांस एंड म्यूजिक कॉम्पिटिशन का हुआ रंगारंग समापन

  • दशहरा मैदान बिछुआ में एक शाम देश के नाम.....

तहसील बिछुआ में विगत 6 वर्षो से संस्कृति मंच के 35 सदस्यों की टीम लगातार विभिन्न सामाजिक कार्यो में काम कर रही है चाहे वो कोरोना काल  में गरीबो को राशन पानी की मदद को लेकर हो या नगर और आसपास के ग्रामीण अंचलो से प्रतिभाशाली बच्चो को एक मंच के माध्यम से उनमे छिपी प्रतिभा को लाने की बात हो, या फिर रंगारग कार्यक्रम एवं खेलकूद की बात हो , संस्कृति मंच  के सदस्य हर समय निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद के लिए खड़े रहते है। 

बिछुआ। असलम खान। नगर के दशहरा मैदान बिछुआ में बुधवार की सुहानी शाम से देर रात तक संस्कृति मंच बिछुआ द्वारा आयोजित स्टार डांस एवं म्युजिक काॅम्पटिशन 2022 का महा मुकाबला हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर की गई,कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, एसपी विवेक अग्रवाल, डाक्टर प्रकाश आम्टे, श्रीमती मंदाकिनी आम्टे, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रितम सिंह पटेल, पूर्व लोकायुक्त डीएसपी सतीश मिश्रा,एस डीओ पी बालरे, तहसीलदार दिनेश कुमार उइके, जनपद सीईओ ममता कुलस्ते, थाना प्रभारी श्री दूबे ने किया,


श्रीमती सुषमा साहू के द्वारा माँ सरस्वती की वंदना का गायन किया गया,इसके उपरांत राष्ट्रगान की धुन पर पूरा दशहरा मैदान भारत माता के जय कारे से गूंज उठा, डांस कॉम्पिटिशन की शुरुवात प्रतिभागी अमन नामदेव के सिंगल डांस से हुई,छिंदवाड़ा जिले के साथ विकासखंड बिछुआ के 26 प्रतिभावन कलाकारों ने डांस एवं गीत संगीत की प्रस्तुतियां दी। संस्कृति मंच पर मुख्य रूप से प्रस्तुति में देश भक्ति की झलक नजर आई,स्टार डांस म्यूजिक कॉम्पिटिशन के निर्णायक विवेक तिवारी,श्रीमती सुरभि जैन,आर पी यादव रहे, आयोजन में मुख्य रूप से दिव्य ज्ञान पब्लिक स्कूल बिछुआ के छात्र-छात्राओं ने तारें जमीं पर गीत और झांकी, सात वर्षीय बालिका निहारिका डेहरिया ने वंदे मातरम-वंदें मातरम् गीत, एकलव्य विद्यालय सिंगारदीप ग्रुप की कोरोना थीम,आकांक्षा नौरे ने घर मोरे प्रदेशिया आओ मोरे पिया गीत ने दर्शकों का मंत्रमुग्ध कर दिया।

डाक्टर प्रकाश आम्टे ने बताया कि मेरा गांव हेमलकसा में अधिक लोग बिना पढ़े लिखे थे। ग्रामीण जनों को शिक्षित करने के लिए मेरे द्वारा एक स्कूल खोला गया। साथ ही मैंने शादी के बाद जंगलों में झोपड़ी बनाकर रहने लगा। आप सभी लोग मिलकर पेड़ लगाये-पेड़ बचाएं। साथ ही उन्होंने सभी बिछुआ वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता टीमों को संस्कृति मंच द्वारा आयोजित खेल महोत्सव में क्रिकेट, बॉलीबॉल, कब्बडी, चौसर के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया, स्टार डांस म्यूजिक कॉम्पिटिशन का प्रथम इनाम ब्लैक पैंथर ग्रुप छिंदवाड़ा ने 21000 रुपये की राशि जीती,दूसरा इनाम नाट्यम ग्रुप छिंदवाड़ा ने जीता,वही संस्कृति मंच के द्वारा स्पेशल सम्मान एकलव्य विद्यालय सिंगारदीप ग्रुप टीम को दिया गया  उनके द्वारा कोरोना थीम की प्रस्तुति ने दर्शकों का मनमोह लिया,वही सिंगल डांस ग्रुप में अजय बरकड़े प्रथम, एवं आकांशा नौरे को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 

इस दौरान संस्कृति मंच के सभी सदस्य एवं अधिकारी-कर्मचारी पुलिस विभाग, पत्रकार सहित दर्शकगण उपस्थित रहे।