पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 घंटे के अंदर किया लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद।

Big success to the police, robbery disclosed within 20 hours, 4 accused arrested, robbery recovered.

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 घंटे के अंदर किया लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद।
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 घंटे के अंदर किया लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद....

टीम ने चंद घंटो में किया खुलासा, कप्तान ने की पुरुस्कृत करने की घोषणा....

छिन्दवाड़ा - जिले के थाना लावाघोघरी क्षेत्रान्तर्गत 31 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे प्रार्थी बलधारी पिता अमरलाल शीलू उस 42 साल निवासी ग्राम भवारी धाना लावाघोघरी अपनी मोटर सायकल HF डीलक्स MP-28-MY- 6818 से अपने साले कुल्तु कीकू के साथ भवारी से मोरडोंगरी बाजार जाकर वापस बाजार से अपने घर भवारी लौट रहा था, इस दौरान मंडापटार क्रासिंग के पास रोड पर पहेंचे ही पीछे से एक ही मोटर सायकल में सवार चार अज्ञात आरोपीगणों द्वारा लाठी मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया गया, जिसके पश्चात प्रार्थी बलधारी का मोबाईल एवं मोटर सायकल जबरन छीनकर चार अज्ञात आरोपी मौके से भाग निकले, पीड़ित ने तत्काल इस बात की जानकारी थाने पहुचकर पुलिस को दी, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पजीबद्ध कर पुलिस ने मामले को जाच में लिया और थाना लावायोपरी जिला छिदवाजा में अपराध क्रमांक 254/2020 धारा 392 भा0द0वि0 का अज्ञात आरोपीगणों के विरुद्ध पंजीबध्द कर आरोपियों की तलाश शुरू की, घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार उईके व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पांदुर्णा अजित कुमार पटेल एवं निरीक्षक राकेश भारती को तत्काल अनुसंधान कर अज्ञात आरोपीगण की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये, इस समय तक पुलिस टीम के पास आरोपीगण के संबंध में कोई भी साक्ष्य नहीं मिले थे, पुलिस अधीक्षक द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में लगातार धरपकड व संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने व नियंत्रण हेतु दिये गये निर्देशानुसार अनुसंधान टीम के द्वारा तकनीकी संसाधनों व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और साक्ष्य संकलित किये गये आरोपियों की धर पकड़ एव पता साझी हेतु निरन्तर दबिश के साथ संदिग्धों से सघन व सूक्ष्मता से पूछताछ की गई, जिसमे चंद घंटो के अंदर ही पुलिस को सफलता हाथ लगी और इसी कार्यवाही के दौरान सही सूत्र मिलने पर प्रकरण के संदेही गनीष भावरकर, शंकर वायकर, मिथलेश भावरकर एवं प्रहलाद यदुवंशी से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमे आरोपियों ने लूट को अंजाम देना और जुर्म करना स्वीकार किया, जिसके पश्चात पुलिस टीम ने सभी चार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपीगणों के कब्जे से प्रार्थी बलधारी से लूटी हुई मोटर सायकल HF डीलक्स MP28- MY- 6818 व प्रार्थी का मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बजाज प्लेटिना MP28-MA-8170 को जप्त किया, सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक संजीव उइके ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पुरे मामले का खुलासा किया।

आरोपियों से जप्त सामान 

घटना में लूटा मशरूका मोटर सायकल HF डीलक्स MP 28 MY 6818, घटना में लूटा मोबाईल कुल कीमती 40.000/- (चालीस हजार रूपये), घटना में प्रयुक्त की गई मोटर सायकल बजाज प्लेटिना।

आरोपियों की धर पकड़ में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

राकेश भारती थाना प्रभारी लावाघोघरी, उनि पुष्पेन्द्र पटले चौकी प्रभारी सांवरी, आरक्षक भगवानसिंह, आर आदित्य, आर पवाज भलावी, आर प्रवीण कुमार उईके, आर लाखानसिंह, आर नितेश ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही, चंद घंटो के अंदर लूट की घटना का खुलासा करने वाली पूरी टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।