बड़ी खबर : महाराष्ट्र से आने-जाने वाली सभी यात्री बसों पर लगेगा प्रतिबंध - मुख्यमंत्री
Big news: Ban on all passenger buses going to and from Maharashtra will be banned - Chief Minister
बड़ी खबर : महाराष्ट्र से आने-जाने वाली सभी यात्री बसों पर लगेगा प्रतिबंध - मुख्यमंत्री
भोपाल। सरकार ने महाराष्ट्र से यात्री बस परिवहन बंद करने का फैसला लिया है। ये फैसला गुरूवार को मंत्रालय में हुई कोरोना की समीक्षा बैठक में लिया गया।
महाराष्ट्र से आने वाली यात्री बसों पर प्रतिबंध लगेगा
आपको बता दे की महाराष्ट्रा के सबसे नजदीक छिंदवाड़ा जिले की बॉर्डर लगती है ऐसे में छिंदवाड़ा जिला प्रशासन को बेहद गंभिरता से जिले को कोरोना के बचाव की दृष्टि से सुरक्षा करनी चाहिए। वही अब मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों पर प्रतिबंध लग जाएगा। सरकार ने ये बड़ा फैसला कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लिया है। 21 मार्च से 31 मार्च तक महाराष्ट्र से आने वाली यात्री बस और महाराष्ट्र के लिए जाने वाली यात्री बसों का परिवहन पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया है । इसे लेकर परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिये है। केंद्र सरकार ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है और ये पहले से कई गुना अधिक खतरनाक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में कहा था कि कोरोना को रोकने के लिए समुचित उपाय किये जाएं। इसके बाद अब शिवराज सरकार ने महाराष्ट्र से आने और जाने वाली यात्री बसों पर प्रतिबंध लगा दिया है।


Comments (0)
Facebook Comments