साईकल से तिरुपति बालाजी की यात्रा कर लौटे अभिषेक, हुआ भव्य स्वागत सत्कार....

Abhishek returned from cycle to Tirupati Balaji, received a grand welcome

साईकल से तिरुपति बालाजी की यात्रा कर लौटे अभिषेक, हुआ भव्य स्वागत सत्कार....
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

साईकल से तिरुपति बालाजी की यात्रा कर लौटे अभिषेक, हुआ भव्य स्वागत सत्कार....

छिंदवाड़ा। किसी ने सच ही कहा है मन में यदि कुछ करने की ठान लो तो फिर कितनी भी परेशानी आ जाये वो काम पूरा होकर ही रहता है ऐसा ही मंजर छिंदवाड़ा के एक युवा ने तरुपति बालाजी की यात्रा हजारो किलोमीटर साईकिल से वो भी अकेले करके दिखा दिया। 19 दिसंबर को छिंदवाड़ा के युवा अभिषेक बाढ़बूदे अकेले ही अपनी साइकल से तिरुपति श्री बालाजी भगवान के दर्शन करने के लिए निकले थे, वे 29 दिसंबर को शाम 5:00 बजे साईकिल यात्रा सफल करते हुए तिरुपति पहुचे, जहां उन्होंने विधि विधान से पूजन कर बालाजी के दर्शन किए, सफल यात्रा और दर्शन के पश्चात वे गुरुवार को छिंदवाड़ा वापस पहुंचे, यात्रा के विषय में अभिषेक ने बताया कि यह साईकल यात्रा जीवन मे बहुत सी सीख सिखाती है, उनकी यात्रा अनुभव बहुत अच्छा रहा है, बालाजी भगवान के दिव्य दर्शन प्राप्त हुए। 

आप को बता दे की अभिषेक छिन्दवाड़ा की वर्षो पुरानी ऐतिहासिक श्री रामलीला मंडल के कलाकार एंव बालाजी सेवा समिति, चौरागढ़ पंच कमिटी एव छोटी बाजार की समस्त धार्मिक समिति के सेवादार कार्यकर्ता भी हैं, आज बालाजी सेवा समिति एंव चौरागढ़ पंच कमेटी के समस्त मित्रमंडल और नगर वासियो ने साईकल यात्रा सफल कर छिन्दवाड़ा पहुचे अभिषेक का भव्य स्वागत सत्कार किया।