भाजपा का दीपावली मिलन समारोह में जिले भर से सैकड़ो ने भाजपा की सदस्यता  ग्रहण की 

BJP

भाजपा का दीपावली मिलन समारोह में जिले भर से सैकड़ो ने भाजपा की सदस्यता  ग्रहण की 
रिपोर्ट। दीपक कोल्हे, दुगेश नरोटे, छिंदवाड़ा

भाजपा का दीपावली मिलन समारोह में जिले भर से सैकड़ो ने भाजपा की सदस्यता  ग्रहण की 

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के सौजन्य से जिले भर के कार्यकर्ताओं के लिए दीपावली मिलन समारोह रखा गया था जिसमे सम्पूर्ण जिले से भाजपा के पदाधिकारियो सहित कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में अपनी शिरकत दी।  

कार्यक्रम छिंदवाड़ा नगर के पूजा लॉन में बड़ी ही धूमधाम से संपन्न हुआ,  भाजपा युवा कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक लगाकर एवं महिला मोर्चा द्वारा पुष्पवर्षा कर अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया । दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम के समय भाजपा कार्यकर्ताओं से पूरा लाॅन भर चुका था परन्तु सोशल डिस्टेंस का भी विशेष रूप से ध्यान दिया गया।  वही कार्यकर्ताओं के मनोरंजन के लिए आर्केष्ट्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत श्रीमती प्रीति सक्सेना के निर्देशन में नवनृत्यांजली डांस ग्रुप की बच्चियों ने माँ श्री लक्ष्मी पूजन एवं कत्थक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति की । तत्पश्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ सभी अतिथि सिवनी विधायक मुनमुन राय, केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह, सिवनी भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व सिवनी भाजपा जिलाध्यक्ष  प्रेम तिवारी, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, नथनशाह कवरेती, मारोतराव खवसे, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेषराव यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कान्ता ठाकुर, पूर्व महापौर श्रीमती कान्ता सदारंग, पांढुर्णा नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सिवनी श्री राजेश त्रिवेदी, विभाग संघचालक श्री भजनलाल चौपड़े, जिला संघचालक गगन कोल्हे द्वारा माँ लक्ष्मी जी की पूजना अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को तिलक लगाकर एवं भाजपा मंडल अध्यक्षों के द्वारा भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया । केवलारी विधायक राकेश पाल, सिवनी विधायक मुनमुन राय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, पूर्व विधायक रमेश दुबे, विभाग संघचालक भजनलाल चौपड़े द्वारा उद्बोधन में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी । 

राजनीति में सुचिता लाने की दृष्टि से भाजपा के पितृपुरूष कुषाभाऊ ठाकरे द्वारा आजीवन सहयोग निधि के माध्यम से प्रतिवर्ष अपने कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों से आर्थिक सहयोग लेने की योजना प्रारंभ की थी । इस वर्ष आजीवन सहयोग निधि संग्रह में छिंदवाड़ा जिला संभाग में द्वितीय स्थान रहने पर आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी सरदार परमजीत विज को सिवनी विधायक मुनमुन राय एवं चौरई के पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे द्वारा सम्मानित किया गया । 

सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने भाजपा का दामन थमा 
 गौरतलब है की हाल ही में उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता को अपनाने की थाम ली हे इसी तारतम्य में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सूरज पटेल के नेतृत्व में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए । इसी तरह परासिया विधानसभा के न्यूटन क्षेत्र के युवा नेता राहुल गढ़ेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं उपस्थित अतिथियों ने भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया । इसके साथ भोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम साथ-साथ चलते रहे । जिले से आदिवासी अंचलों से आए सांस्कृतिक मंडलो ने गोंडी नृत्य, शैला नृत्य, अहीर नृत्य का सुंदर प्रदर्शन किया ।  अभिजीत ग्रुप द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति का कार्यकर्ताओं ने आनंद उठाया । कार्यक्रम का संचालन भारती साहू ने की । 

भाजपा ने सभी मेहमानो को एक पौधा देकर  विदा किया 

ग्लोबल वार्मिंग के चलते स्वछता एवं पर्यावरण की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं को एक-एक पौधा भेंट किया गया कार्यक्रम में भाजपा नेता विजय झांझरी, परमजीत विज, अनुज पाटकर, योगेश सदारंग, संजय अग्रवाल, तरूण मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, ओम पटेल, जितेन्द्र चौरे, शैलेन्द्र सिंह रघुवंशी, दर्शन झाड़े, प्रभाकर बोबड़े, शैलेन्द्र पालीवाल, देवीलाल पाल, मनीष यादव, कमलेश धुर्वे, नवजीत जैन, राजू नंदवंशी, मोनू साहू, कृष्णा यदुवंशी, सुनील मर्सकोले, शैलेन्द्र पटेल, विनोद चंद्रवंशी, राजेश डेहरिया, सुमित गुप्ता, संतोष यादव, पवन बंजारा, भाजपा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला, संजय सक्सेना, प्रीति बिसेन, मनोज चौरे, दीपक कोल्हे, दुर्गेश नरोटे, रिजवान कुरैशी, भाजपा नेता दिनेश मालवी, अमरसिंह मरावी, संदीप चौहान, अरविंद राजपूत, दिनेशकांत मालवीया, मोरेश्वर हिवसे, ओम चौरसिया, भारती साहू, योगेन्द्र राणा,  दिनशु यादव, गुरूप्रसाद श्रीमती उर्मिला भारती, श्रीमती ऊषा भमोरे, श्रीमती वैशाली महाले, ज्योति डेहरिया, लमिया मरावी, अनुभूति सिन्हा, माया बंदेवार, सुमन बज, अनिता शर्मा, धुर्वे सहित भाजपा नेता, पदाधिकारी, बूथ स्तर तक के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।