भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कैलाश जोशी को श्रद्धांजली अर्पित की
भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कैलाश जोशी को श्रद्धांजली अर्पित की
भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कैलाश जोशी को श्रद्धांजली अर्पित की
छिंदवाड़ा : जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में श्रद्धांजली सभा में समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा श्री कैलाश जोशी जी (Former Chief Minister Honorable Kailash Joshi) के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजली अर्पित की गई उपरोक्त जानकारी देते हुये भाजपा जिला संवाद प्रमुख इन्द्रजीत सिंह बैस ने बताया कि श्रद्धांजली सभा में प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी जी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी स्तब्ध है एवं भाजपा के लिये अपूर्णीय क्षति है । आदरणीय कैलाश जोशी जी बहुत ही सरल, सहज राजनेता थे । जोशी जी से हम सीख सकते है कि लम्बे समय तक कार्यकर्ताओं को किस प्रकार एक साथ जोड़ा जा सकता है । इतने वर्षो तक उनके द्वारा भाजपा परिवार को संजोय रखना हमारे लिये प्रेरणा का काम करता है । वे हम सभी के मार्गदर्शक थे । उन्होंने कहा कि राजनीति के संत चले गये उनके कारण ही भाजपा का यह भव्य स्वरूप बना । पहले जनसंघ से जनता पार्टी फिर भारतीय जनता पार्टी का संगठन उन्होंने खड़ा किया । वे ऐसे राजनेता थे जिनका पूरा जीवन पारदर्शी प्रमाणिकता से भरा रहा । उनकी कर्मठता, कर्त्तव्यनिष्ठा और उनकी ईमानदारी हम सबको प्रेरणा देती है । उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री रहे, नेता प्रतिपक्ष रहे, अलग-अलग पदों पर पर रहे, लोकसभा, राज्यसभा सांसद और विधायक रहे । हम सबके लिये उनका जीवन और कार्यप्रणाली प्रेरणा का स्रोत है । भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिये लग रहा है जैसे दिन में ही अंधकार हो गया हो । कौन हमें राह और मार्ग बतायेगा यह सवाल उमड़ रहे है । जोशी जी जैसे व्यक्ति युगों में पैदा होते है । हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते है कि जोशी जी हो सके तो फिर लौटकर आना । उन्होंने बेदाग छवि के साथ राजनीति में प्रवेश किया और आधी सदी से ज्यादा समय तक हम सभी का मार्गदर्शन करते हुये ऐसी ही उजली और बेदाग छवि के साथ इतनी उचाईयों को छूकर निष्कलंक अपनी यात्रा पूरी की । वे जब तक जीये उन्होंने भाजपा के कार्यो का विस्तार कैसे हो, नये कार्यकर्ताओं का निर्माण कैसे हो, इसी सोच के साथ निरंतर कार्यकर्ताओं का निर्माण करते रहे । जोशी जी आदर्श जीवन के आदर्श नेता थे । आदर्श प्रशासक के रूप में अपनी भूमिका का निर्वाहन किया । उन्होंने शासकीय, गैरशासकीय और पार्टी के अनेक पदों में रहकर काम किये । जोशी जी ने अपने जीवन की यात्रा को बहुत ईमानदारी से निभाया । वे जैसा अंदर थे वैसा ही बाहर दिखते थे । सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किये । जो नैतिक जीवन जीया वो सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले कार्यकर्ताओं के लिये बड़ा उदाहरण है । आज वो हमारे बीच नहीं है मगर उनका मार्गदर्शन और प्रेरणा हमेशा मिलता रहेगा । हम ईश्वर से कामना करते है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करे और ईश्वर से प्रार्थना करते है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को शक्ति और संबल प्रदान करे जिससे हम सभी मिलकर श्री कैलाश जोशी के बताये मार्ग पर चलकर अपने विचार को आगे बढ़ा सकें । सार्वजनिक जीवन में रहकर जनता और विकास के कार्य कर सके । श्रद्धांजली सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, शेषराव यादव, संतोष जैन, शिव मालवी, ठाकुर प्रियवर सिंह, विजय पांडे, सत्येन्द्र तिवारी, इन्द्रजीत सिंह बैस, सुश्री शबनम खान, हरिओम सोनी, अरूण शर्मा, शैलेन्द्र रघुवंशी, संतोष राय, संजय पटेल, अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, राजेश बैस, जितेन्द्र शाह, संदीप सिंह चौहान, अभिलाष गोहर, पंकज पाटनी, संजय अग्रवाल, शैलेन्द्र मालवी, हिमाचल ठाकुर, विनीत साहू, बंटी राय, ओम चौरसिया, आलोक साहू, विक्रम सिंह शक्रवार, राजेश भोयर, दीपक कोल्हे सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


Comments (0)
Facebook Comments